Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

भारत सरकार में संयुक्त सचिव निधिमणी त्रिपाठी ने जिला प्रशासन एवं चिकित्सा विभाग द्वारा कोरोना वायरस कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के लिए किये जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 25 सितम्बर 2020, देहरादून (जि.सू.का.)। भारत सरकार द्वारा उत्तराखण्ड राज्य के लिए गठित टीम सदस्य, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय भारत सरकार की संयुक्त सचिव निधिमणी त्रिपाठी ने जिला कार्यालय के ऋषिपर्णा सभागार में कोविड-19 के सम्बन्ध में जनपद स्तर पर चलाये जा रहे कार्यक्रमों की समीक्षा की।
समीक्षा के दौरान उन्होंने होम आयशोलेशन में रह रहे लोगों को कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए मास्क, डिस्पोजल, सोशल डिस्टेंसिंग आदि के सम्बन्ध में विस्तृत दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिये कि हाई ब्लड प्रेशर, लो ब्लड प्रेशर, टीवी, हदृय रोग एवं मधुमेह रोगियों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने जनपद के आईटीडीए स्थित कोविड कन्ट्रोल रूम का भी स्थलीय निरीक्षण कर वहाँ पर की जा रही व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने जिला प्रशासन एवं चिकित्सा विभाग द्वारा कोरोना वायरस कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के लिए किये जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की।
कोविड-19 के संक्रमण एवं बचाव के लिए किये जा रहे कार्यों का आंकड़ों सहित बिन्दुवार जानकारी बैठक में जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव द्वारा दी गई। उन्होंने बताया कि अभी तक जनपद में आरटीपीसीआर के तहत् 75384, एन्टीजन टेस्ट के तहत् 22506 लोगों की सैम्पलिंग कर ली गई है तथा जनपद का रिकवरी रेट 62 प्रतिशत् है। उन्होंने बताया कि जनपद में एम्बुलेंस ऑक्सीजन सिलेंडरों की कोई समस्या नहीं है। साथ ही आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों द्वारा जनपद में अभी तक चौथे चरण का सर्विलांस किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि सीएचसी एवं पीएचसी के चिकित्साधिकारियों द्वारा मोबाईल वैन के माध्यम से भी लोगों की सैम्पलिंग का कार्य द्रुत गति से चलाया जा रहा है, फलस्वरूप जनपद में देहरादून एवं ऋषिकेश नगर निगमों एवं डोईवाला विकासनगर, मसूरी हरबर्टपुर नगर पालिकाओं के अलावा दूरस्थ त्यूनी एवं चकराता क्षेत्र में भी सेनिटाइजेशन के साथ ही सैम्पलिंग का कार्य चलाया जा रहा है। जनपद में 18 लैब्स के माध्यम से आरटीपीसीआर एवं एन्टिजन टेस्टिंग का कार्य चलाया जा रहा है। इसके अतिरिक्त जनपद में 43 कन्टेंनमेंट जोन हैं, जिनमें लोगों को खाद्य सामग्री, फल-सब्जी, दवा, गैस सिलिंडर, दुग्ध अति आवश्यक सेवाओं को पहुँचाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि एम्स ऋषिकेश एवं दून चिकित्सालय मुख्य कोविड अस्पताल है।
जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में 68 प्रतिशत् संक्रमित होम आइशोलेशन में रह रहे हैं जिनकी 24 घण्टे देखभाल करने हेतु सेवानिवृत्त चिकित्सकों की सेवायें भी ली जायेंगीं, जो दिन में 3 बार उनकी स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त करेंगे। उन्होंने बताया कि रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट एवं बस स्टेशनों पर सैम्पलिंग के साथ ही मोबाईल क्लीनिक टीम द्वारा सैम्पलिंग करने में आसानी हो रही है। जनपद में कन्ट्रोल रूम आईटीडीए में स्थापित किया गया है। जहाँ पर 24 घण्टे सेवायें दी जा रही हैं, जहाँ से सम्पूर्ण जनपद की स्थिति पर नजर रखी जा रही है, जिससे मरीजों व उनके परिजनों को किसी भी प्रकार की समस्या हो तो कन्ट्रोल रूम से सम्पर्क कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के लिए प्रत्येक दिन उप जिलाधिकारियों, मुख्य चिकित्सा अधिकारी के साथ ही सीएचसी एवं पीएचसी के चिकित्साधिकारियों के साथ वीडियोकान्फ्रेसिंग कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त विभिन्न निजी क्षेत्र के चिकित्सालय के चिकित्सकों से भी विचार विमर्श किया जा रहा है ताकि कोविड-19 के संक्रमण पर रोक लगाई जा सके। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के संक्रमण से बचाव हेतु नोडल अधिकारी भी नामित किये गये हैं, जिनमें चिकित्सा प्रबन्धन एवं कोविड केयर सेन्टरों की गतिविधियों हेतु मुख्य विकास अधिकारी, कान्टेक्ट ट्रेसिंग एवं बार्डर पर सैम्पलिंग हेतु अपर जिलाधिकारी प्रशासन, होम आयशोलेशन की व्यवस्थाओं हेतु अपर जिलाधिकारी प्रोटोकाॅल तथा कन्टेंनमेंट जोन की व्यवस्था हेतु अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व तथा नगर निगम एवं शहरी व्यवस्था हेतु नगर मजिस्टेªट को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में कोविड-19 के मरीजों हेतु 1469 ऑक्सीजन बैड तथा 285 आईसीयू बैड बनाये गये हैं। उन्होंने बताया कि कन्टेनमेंट जोन में पाये गये कोविड मरीजों के घरों पर स्टीकर चस्पा किया जा रहा है तथा होम आयसोलेशन लोगों को मेडिकल किट भी उपलब्ध कराई जा रही है।
बैठक में ऑल इण्डिया मेडिकल सांइस (एम्स) के डाॅ० गिरीश सिधवानी एवं उप निदेशक डाॅ० निशान्त, मुख्य विकास अधिकारी नितिका खण्डेलवाल, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ० अनूप कुमार डिमरी, अपर जिलाधिकारी बीर सिंह बुदियाल, अरविन्द पाण्डेय एवं गिरीश चन्द्र गुणवन्त, दून मेडिकल कालेज के प्राचार्य डाॅ० आशुतोष सयाना, डाॅ० राजीव दीक्षित, डाॅ० एन.एस. खत्री, डाॅ० अनुराग अग्रवाल समेत कई अन्य चिकित्सक उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!