Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
दिल्लीदेश

जॉनसन बेबी पाउडर से कैंसर होने का दावा, जॉनसन एण्ड जॉनसन कंपनी पर लगा अरबों रुपए का जुर्माना

आकाश ज्ञान वाटिका, 20 जुलाई 2023, गुरुवार, नई दिल्ली। जॉनसन एंड जॉनसन बेबी पाउडर यूज करने से एक शख्स को कैंसर हो गया। मामले में जूरी ने कंपनी को तगड़ा जुर्माना भरने का आदेश दिया है। कैलिफ़ोर्निया में रहने वाले एक व्यक्ति को कंपनी 18.8 मिलियन डॉलर (1.5 अरब रुपए) का भुगतान करेगी। जूरी के सामने शख्स ने यह साबित किया है कि कंपनी का बेबी पाउडर यूज करने से उसे कैंसर हुआ है। जूरी का फैसला कंपनी के लिए एक झटके के रूप में देखा जा रहा है।

जॉनसन एंड जॉनसन बेबी पाउडर न सिर्फ अमेरिका बल्कि भारत समेत दुनिया के कई देशों में काफी पॉपुलर बेबी प्रोडक्ट है। अमेरिका के कैलिफोर्निया में एक शख्स को जॉनसन एंड जॉनसन बेबी पाउडर यूज करने से कैंसर हो गया। इस मामले में जूरी ने एमोरी हर्नांडेज़ वलाडेज़ नाम के इस शख्स के पक्ष में फैसला सुनाया है। इसने पिछले साल जे एंड जे के खिलाफ ओकलैंड में कैलिफोर्निया राज्य की अदालत में मुकदमा दायर किया था और मौद्रिक क्षतिपूर्ति की मांग की थी। 24 वर्षीय हर्नानडेज़ ने कहा है कि बचपन से ही कंपनी के टैल्कम पाउडर के भारी संपर्क के परिणामस्वरूप उसके दिल के आसपास के ऊतकों में एक घातक कैंसर विकसित हो गया है।

जूरी ने पाया कि हर्नानडेज़ अपने मेडिकल बिलों और दर्द और पीड़ा के लिए क्षतिपूर्ति पाने का हकदार था, लेकिन जूरी ने कंपनी के खिलाफ दंडात्मक क्षतिपूर्ति देने से इनकार कर दिया। उधर, जे एंड जे कंपनी में मुकदमेबाजी के उपाध्यक्ष एरिक हास ने एक बयान में कहा कि कंपनी फैसले के खिलाफ अपील करेगी। उन्होंने इसे दशकों के स्वतंत्र वैज्ञानिक मूल्यांकन के साथ असंगत बताया जाएगा। जिसमें पुष्टि की गई है कि जॉनसन का बेबी पाउडर सुरक्षित है, इसमें एस्बेस्टस नहीं है और कैंसर का कारण नहीं है। वहीं, टिप्पणी के लिए हर्नान्डेज़ के वकील से तुरंत संपर्क नहीं हो सका।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!