Breaking News :
>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश
मनोरंजन

जॉन अब्राहम की फ़िल्म बाटला हाउस 15 अगस्त को रिलीज़ होगी

John Abraham की फ़िल्म Batla House का ट्रेलर आज रिलीज़, खुलेंगे कई सीक्रेट्स

नई दिल्ली,  John Abraham’s Batla House trailer to release today: जॉन अब्राहम (John Abraham) की फ़िल्म बाटला हाउस (Batla House) 15 अगस्त पर रिलीज़ के लिए स्लेटेड है। फ़िल्म दिल्ली में 2008 में हुई एनकाउंटर की एक घटना पर आधारित है, जिसमें दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर की मृत्यु हो गयी थी। बाटला हाउस में इस एकाउंटर के बाद पुलिस अफ़सरों की ज़िंदगी पर फोकस किया गया है। फ़िल्म का ट्रेलर आज 2 बजे रिलीज़ किया जा रहा है।

19 सितंबर, 2008 को जामिया नगर के बाटला हाउस इलाके में दो संदिग्ध आतंकवादी आतिफ अमीन और मुहम्मद साजिद को पुलिस ने मार गिराया था। ये दोनों आतंकवादी संगठन इंडियन मुजाहिदीन से जुड़े थे। हिंदी सिनेमा में अभी तक फेक एनकांउटर पर फिल्में बनी हैं। फिल्म से जुड़े करीबी सूत्रों के मुताबिक, बाटला हाउस में दिखाया गया है कि अगर पुलिस की खास छवि पहले से बनी हो और अगर एनकाउंटर सही हो तो ऐसे में उनकी ज़िंदगी पर उसका क्या असर होता है। फिल्म में जॉन अब्राहम पुलिस अधिकारी के किरदार में नज़र आएंगे।फ़िल्म का ट्रेलर आज (10 जुलाई) को रिलीज़ किया जा रहा है। जॉन ने नई फोटो शेयर करते हुए लिखा है- देश के सबसे अधिक पुरस्कृत पुलिस अफ़सरों में से एक, और एक एनकाउंटर ने ज़िंदगी बदल दी। 11 साल बाद, बाटला हाउस में वो अपनी सच्ची कहानी लेकर आ रहे हैं।

Twitter पर छबि देखें

इससे पहले जॉन ने फ़िल्म का एक पोस्टर शेयर करते हुए लिखा था- जिस देश की आप सेवा करते हो, जब वही आप के फ़ैसलों पर संदेह करने लगे तो आप ख़ुद से सवाल करने लगते हो। बाटला हाउस का सच जल्द सामने आएगा।

Twitter पर छबि देखें

बाटला हाउस का निर्देशन निखिल आडवाणी ने किया है। फ़िल्म में मृणाल ठाकुर और रवि किशन अहम भूमिकाओं में नज़र आएंगे। जॉन और निखिल फ़िल्म को सह निर्माता भी हैं। जॉन डीसीपी संजीव कुमार यादव के किरदार में हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!