Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
आर्थिक गतिविधियाँ

जियोमार्ट रिलायंस रिटेल ने किया व्हाट्सएप नंबर जारी – व्हाट्सएप के जरिए सेवाएं कर दी शुरु

आकाश ज्ञान वाटिका, 27 अप्रैल 2020, सोमवार। रिलांयस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के जियो प्लेटफॉर्म और फेसबुक के बीच हुई हालिया डील के चंद दिन बाद ही आरआईएल ने अपने ऑनलाइन शॉपिंग पोर्टल की टेस्टिंग भी शुरू कर दी है। जियोमार्ट रिलायंस रिटेल का एक ई-कॉमर्स वेंचर है। जियो प्लेटफॉर्म के साथ फेसबुक के समझौते के तहत जियोमार्ट ने फेसबुक के स्वामित्व वाले व्हाट्सएप के जरिए अपनी सेवाएं देने की शुरुआत कर दी है। जियोमार्ट ने फिलहाल मुबई के पास तीन जगहों नवी मुंबई, कल्याण और ठाणे में अपनी सेवाओं की शुरुआत कर दी है।

इन जगहों पर व्हाट्सएप के जरिए अपनी सेवाओं की शुरुआत के लिए जियोमार्ट ने एक व्हाट्सएप नंबर जारी किया है। यह नंबर 8850008000 है। जिन तीन जहगों पर जियोमार्ट ने अपपनी सेवाओं की शुरुआत की है, अभी वहां के ग्राहक इस नंबर पर कम्युनिकेट कर ऑनलाइन घर बैठ किराना के सामान के लिए ऑर्डर कर सकते हैं। हालांकि, इस शुरुआती चरण में जियोमार्ट ने होम डिलीवरी की सर्विस को शुरू नहीं किया है। अभी ग्राहकों को अपना ऑर्डर लेने स्टोर पर ही जाना होगा।

ग्राहकों को ऑनलाइन ऑर्डर करने के लिए पहले ऊपर दिये गए नंबर को सेव करना होगा। नंबर सेव करने के बाद ग्राहक के वाट्सएप पर इस नंबर से एक लिंक आएगा, जिसकी अवधि 30 मिनट तक के लिए होगी। ग्राहक को इस लिंक पर क्लिक कर अपनी कुछ जानकारियां सबमिट करनी होगी। इसके बाद जियो मार्ट द्वारा भेजी गई आइटम्स की लिस्ट में से ग्राहक ऑर्डर कर सकेंगे। अब ग्राहक का ऑर्डर उसके आस-पास के किराना स्टोर या जियोमार्ट स्टोर को भेज दिया जाएगा। ऑर्डर तैयार होने की जानकारी भी ग्राहक को व्हाट्सएप के जरिए ही मिलेगी।

आरआइएल जियोमार्ट की इस सर्विस को पूरे देश में शुरू करने की योजना बना रहा है।  गौरतलब है कि समझौते के तहत फेसबुक जियो प्लैटफॉर्म्स में 9.9 फीसद हिस्सेदारी खरीद रही है। अर्थात वह जियो प्लेटफॉर्म्स में 43,574 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। दोनों कंपनियों के बीच हुए इस समझौते के बाद रिलांयस इंडस्ट्रीज लिमिटेड का मार्केट वैल्यूएशन 45,527.62 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 8,29,084.62 करोड़ रुपये पर आ गया था।

जियो-फेसबुक डील के बाद आरआईएल के अध्यक्ष मुकेश अंबानी ने कहा था कि वे इस समझौते से काफी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा था कि JioMart जियो का नया डिजिटल प्लेटफॉर्म है। जियोमार्ट और फेसबुक के व्हाट्सएप की तीन करोड़ छोटी भारतीय किराना दुकानों को ऑनलाइन लाने की योजना है। वहीं, फेसबुक के सीईओ  मार्क जुकरबर्ग ने जियो को भारत में अप्रत्याशित परिवर्तन लेकर आने वाली कंपनी बताया था। उन्होंने कहा था कि कंपनी ने चार साल से भी कम समय में 38.80 करोड़ से ज्यादा लोगों को ऑनलाइन सेवाओं से जोड़ा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!