Breaking News :
>>डाइट में ये छोटे बदलाव करने से घटा सकते हैं तेजी से वजन, जानिए एक्सपर्ट की सलाह>>किसान केवल अन्नदाता ही नहीं बल्कि राष्ट्र के सच्चे नायक भी हैं- मुख्यमंत्री धामी>>राजकुमार राव की नई फिल्म ‘रफ्तार’ का ऐलान, रिलीज तारीख भी आई सामने>>पिथौरागढ़ सीमांत क्षेत्र से नगर पंचायत अध्यक्ष समेत कई जनप्रतिनिधि भाजपा में शामिल>>उत्तराखंड में बढ़ी वनाग्नि की घटनाएं, फायर सीजन में अब तक 73 मामले दर्ज>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने महिला हेल्प डेस्क एवं साइबर सेल का किया औचक निरीक्षण>>मुखानी पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 13 लाख के जेवरात और नकदी बरामद>>केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, सोनम वांगचुक होंगे जेल से रिहा>>मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार मनाया लोकपर्व फूलदेई, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं>>एफआईएच महिला विश्व कप क्वालिफायर- इटली को हराकर भारत पहुंचा फाइनल में>>राम गोपाल वर्मा ने किया ‘सरकार 4’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग>>योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी>>महिलाओं को न्याय दिलाने का हमारा संकल्प निरंतर रहेगा जारी- कुसुम कंडवाल>>गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित
उत्तराखण्ड

बिजली चोरी में जेई और एसएसओ सस्पेंड, एक की सेवा समाप्त

देहरादून। गदरपुर में अब तक की सबसे बड़ी बिजली चोरी पकड़ी गई है। यहां यशोदा फ्लोर मिल मालिक की ओर से 11 केवी लाइन से अपने निजी ट्रांसफार्मर को जोड़कर महीनों से बिजली चोरी की जा रही थी। विजिलेंस की कार्रवाई के बाद ऊर्जा निगम ने प्रथम दृष्ट्या बिजली चोरी में संलिप्तता सामने आने पर एक जेई और एसएसओ को संस्पेंड कर दिया है। जबकि सेल्फ हेल्प ग्रुप के एक एसएसओ की सेवा समाप्त कर दी गई है। चोरी में विभाग के अन्य अधिकारियों, कर्मचारियों की मिलीभगत की भी जांच की जा रही है।

ऊर्जा निगम को लगातार सूचना मिल रही थी कि गदरपुर के यशोदा फ्लोर मिल में कई महीनों से बिजली चोरी की जा रही है। शिकायत पर प्रारंभिक जांच की गई तो सूचना सही पाई गई। जिसके बाद संबंधित क्षेत्र के एडीओ अंविका यादव के नेतृत्व में ऊर्जा निगम और विजिलेंस की टीम गठित की गई। टीम ने 20 अप्रैल की रात को मिल में छापा मारा तो वहां लगभग 100 किलोवाट बिजली चोरी पकड़ में आई।

यशोदा फ्लोर मिल के मलिक अजय पांडेय द्वारा सीधे 11 केवी विद्युत लाइन में अपना निजी 800 एमवीए का ट्रांसफार्मर जोड़कर कई महीनों से रात के समय बिजली चोरी की जा रही थी। पूरी रात और 21 अप्रैल सुबह तक चली कार्रवाई में निगम और विजिलेंस टीम ने ट्रांसफार्मर जब्त करने के साथ ही मिल का कनेक्शन काट दिया और वहां से 11 केवी की 90 मीटर केबिल भी बरामद की।

उधर, बिजली चोरी में संलिप्तता सामने आने के बाद ऊर्जा निगम ने जूनियर इंजीनियर महेंद्र कुमार, एसएसओ नारायण सिंह को निलंबित कर दिया। जबकि सेल्फ हेल्प गु्रप के एसएसओ उमेश कुमार की सेवा समाप्त कर दी। ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक बीसीके मिश्रा ने कहा कि इस मामले में कुछ और कर्मचारियों की भूमिका भी उजागर हो सकती है। इसलिए जांच कराई जा रही है।

एसडीओ पर भी कार्रवाई तय

मामले में संबंधित क्षेत्र के एसडीओ गिरीश चंद आर्य की भूमिका भी संदिग्ध पाई है। निगम उन पर भी कार्रवाई की तैयारी कर रही है। चूंकि इसका अनुमोदन शासन से होना है, इसलिए निगम ने अनुमोदन के लिए फाइल शासन को भेज दी है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!