Breaking News :
>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

आंदोलनरत युवाओं के प्रति सरकार के रवैये को लेकर भड़कीं जेसीपी अध्यक्ष भावना पांडे

आकाश ज्ञान वाटिका, 18 नवम्बर 2021, गुरूवार, देहरादून। जनता कैनिबेट पार्टी की केंद्रीय अध्यक्ष एवँ राज्य आंदोलनकारी भावना पांडे एक बार फिर फार्मासिस्ट युवाओं एवँ जूनियर इंजीनियरों के धरना स्थल पर पहुंची। इस दौरान वे बदइंतजामी को लेकर सरकार पर जमकर बरसीं।

FB_IMG_1637224033733

मीडिया को जारी अपने बयान में भावना पांडे ने कहा कि बीते काफी समय से फार्मासिस्ट युवा, कनिष्ठ अभियंता (संविदा) एवँ शिक्षा प्रेरक सरस्वती विहार स्थित धरना स्थल पर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चित कालीन धरने पर बैठे हैं किन्तु इनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है।

उन्होंने कहा कि धरना-प्रदर्शन के दौरान इन युवाओं की मांगों को सुनने व इनकी पूछ लेने सरकार का कोई नुमाइंदा यहाँ नहीं आया। बावजूद इसके वे लगातार धरना स्थल पर आकर आंदोलन कर रहे युवाओं का हालचाल पूछती रहीं हैं। यही नहीं उन्होंने अपने खर्च पर आंदोलन कर रहे युवाओं के भोजन-पानी की व्यवस्था भी करवाई।

धरना स्थल पर बदइंतजामी को लेकर भड़कीं जेसीपी अध्यक्ष भावना पांडे ने कहा कि आंदोलन कर रहे युवाओं की राज्य सरकार को कोई फिक्र नहीं है। उन्होंने कहा कि धरनास्थल पर चारों ओर गन्दी का अंबार लगा हुआ है। यहाँ न ही शौचालयों में साफ-सफाई की ही व्यवस्था है और न ही पानी की व्यवस्था।

20211118_140242

उन्होंने कहा कि धरना स्थल पर प्रदर्शन कर रहे युवा सर्दी के इस मौसम में खुले आसमान के नीचे सोने को विवश हैं। मगर शासन व प्रशासन को इनकी ज़रा भी परवाह नहीं है। भावना पांडे ने बड़ा प्रश्न उठाते हुए सरकार से पूछा कि यदि ऐसी स्थिति में इन युवाओं में से किसी की तबीयत बिगड़ जाए या कोई बड़ा हादसा हो जाए तो कौन जिम्मेदार होगा ?

उन्होंने उत्तराखंड सरकार एवँ स्थानीय प्रशासन से मांग की है कि सर्दी के मौसम में परेशान हो रहे इन युवाओं की तत्काल सुध ली जाए एवँ इनकी मांगों को सुनकर उनके समाधान करने की व्यवस्था की जाए। अन्यथा जनता कैबिनेट पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में इसे बड़ा मुद्दा बनाएगी और सरकार के विरुद्ध बड़ा आंदोलन करेगी।

Loading

error: Content is protected !!