Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्ड

युवाओं व महिलाओं के हक के लिए लड़ाई लड़ रही हैं जेसीपी अध्यक्ष भाबना पांडे

देहरादून। उत्तराखंड में कुछ महीने बाद होने जा रहे विधानसभा चुनाव के मद्देनजर नवगठित राजनीतिक दल जनता कैबिनेट पार्टी (जेसीपी) ने पूरी तरह से कमर कस ली है। विधानसभा के चुनावी समर में जेसीपी क्रेन के जरिए उतरेगी।

मीडिया को जारी एक बयान में जनता कैबिनेट पार्टी की केंद्रीय अध्यक्ष भावना पांडे ने हुंकार भरते हुए कहा कि उत्तराखंड की जनता को मूर्ख बनाने वाले राजनीतिक दल अब सावधान हो जाएं क्योंकि अब उत्तराखंड में जनता कैबिनेट पार्टी का उदय हो चुका है।

उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जेसीपी को ‘क्रेन’ चुनाव चिन्ह दिया गया है। उन्होंने आगे कहा कि वे इसी क्रेन के ज़रिए भ्रष्ट नेताओं को उत्तराखंड की राजनीति से बाहर करेंगी।

20211102_153923

उन्होंने कहा कि लाखों लोग आज जनता कैबिनेट पार्टी से जुड़ रहे हैं। ये समय का इशारा है कि वक़्त बदल रहा है। उन्होंने भाजपा और कांग्रेस जैसे दलों पर तीखा वार करते हुए कहा कि उत्तराखंड की मासूम जनता को छलने वाले ऐसे सियासी दलों का अब उत्तराखंड की राजनीति से विदाई का वक्त आ चुका है।

उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस ने बारी-बारी राज्य के बेरोजगार युवाओं और महिलाओं को बेवकूफ बनाने का ही काम किया है। उन्होंने आगे कहा कि जनता कैबिनेट पार्टी का गठन प्रदेश के युवाओं और महिलाओं के लिए ही हुआ है। उन्होंने उत्तराखंड के युवाओं और महिलाओं से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में जेसीपी से जुड़ें।

भावना पांडे ने कहा कि चुनाव के दौरान राजनीतिक दल जनता से बड़े-बड़े वायदे तो करते हैं किंतु उनके पास इन वायदों को पूरा करने का कोई भी रोड मैप नहीं होता। उन्होंने कहा कि जेसीपी के पास नेक इरादे हैं और उत्तराखंड को एक विकसित राज्य बनाना ही जनता कैबिनेट पार्टी की प्राथमिकता है। यह नए विचारों की, युवाओं की और महिलाओं की पार्टी है।

भावना पांडे ने कहा कि वे नियमित तौर पर दिन और रात राज्य के बेरोजगार युवाओं और महिलाओं के लिए आंदोलन कर रही हैं एवँ उनके हक के लिए लड़ाई लड़ रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की बेरुखी से सताए ये बेरोजगार युवा और पीड़ित महिलाएं ही आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस को सबक सिखायेंगे।

Loading

error: Content is protected !!