Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्ड

अधिकारियों और बड़े कारोबारियों की आलीशान कोठियों के अतिक्रमण पर चली जेसीबी

देहरादून: दून शहर की पॉश कॉलोनी रेसकोर्स में 92 अतिक्रमण पर प्रशासन की जेसीबी चली। यहां अतिक्रमणकारियों ने आलीशान कोठियों के मुख्य द्वार सड़क पर बनाकर तीन से पांच मीटर तक घेर रखा था। अतिक्रमण की कार्रवाई में कई बड़े कारोबारी और अधिकारी भी आए हैं। इधर, शहर के कांवली रोड समेत अन्य क्षेत्र में टास्क फोर्स ने 104 नए अतिक्रमण पर लाल निशान लगाए हैं।

हाई कोर्ट के आदेश पर नगर निगम क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत सड़क, फुटपाथ, नाली और सरकारी जमीनों पर किए गए अतिक्रमण पर कार्रवाई जारी है। टास्क फोर्स ने शहर की व्यवस्थित कॉलोनी रेसकोर्स में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की।

यहां फोर लेन सड़क होने के बावजूद लोगों ने सड़क तक तीन से पांच मीटर तक अतिक्रमण किया था। खासकर आलीशान कोठियों के मुख्य गेट पर आने-जाने के रास्ते को पूरी तरह से आरसीसी बनाया गया था। टास्क फोर्स ने जेसीबी चलाते हुए अधिकांश अतिक्रमण ध्वस्त किया।

सिटी मजिस्ट्रेट मनुज गोयल ने बताया कि यहां सड़क तक फैले अतिक्रमण को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया गया है। कई लोगों ने स्वयं अतिक्रमण हटाने की मोहलत मांगी है। ऐसे लोगों को निश्चित समय के भीतर स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए हैं।

इधर, टास्क फोर्स ने बंजारावाला में भी अभियान चलाया। मगर, यहां अधिकांश लोगों ने स्वयं अतिक्रमण हटाया। शहर में अब तक 7821 अतिक्रमण चिह्नित और 4526 ध्वस्त किए गए हैं।

टर्नर रोड पर तीन बड़े कॉम्पलेक्स सील 

अतिक्रमण हटाओ अभियान की टास्क फोर्स में शामिल एमडीडीए की टीम ने टर्नर रोड पर तीन बड़े कॉम्पलेक्स सील किए हैं। इन लोगों को करीब एक माह पहले नोटिस दिया गया था। नक्शा न दिखाने और नोटिस का जवाब न देने पर एमडीडीए की टीम ने यहां पहुंचकर रईस आलम की छह दुकानों, ईशांत अहमद की चार दुकानों और सैमसंग मोबाइल के  शोरूम को सील किया है।

एमडीडीए का आरोप है कि इन लोगों ने आवासीय नक्शे पर व्यावसायिक प्रतिष्ठान खोले थे। अभी कई और लोगों के खिलाफ सीलिंग की कार्रवाई होनी है।

गढ़ी-डाकरा में चिन्हित किया अतिक्रमण

छावनी परिषद देहरादून ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है। इसके तहत डाकरा, गढ़ी व बीरपुर रोड अतिक्रमण चिन्हित किया। यहां नाली पर बने स्लैब, अनाधिकृत निर्माण आदि पर लाल निशान लगाए गए। अब प्रेमनगर में अतिक्रमण चिन्हित किया जाएगा। एक बार चिन्हिकरण का काम पूरा हो जाने के बाद फिर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

दरअसल कुछ दिन पहले ही कैंट बोर्ड ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया था। लेकिन तब व्यापारियों ने इसका विरोध किया। कैंट बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष विष्णु प्रसाद के नेतृत्व में सीईओ जाकिर हुसैन से मुलाकात कर उन्होंने स्वयं कब्जे हटाने की बात की थी। उनसे एक सप्ताह का वक्त मांगा था। पर हालात अब भी बहुत ज्यादा नहीं बदले हैं।

ऐसे में अब कैंट बोर्ड ने अवैध निर्माण तोडऩे का निर्णय लिया है। इसके लिए टीम का गठन कर दिया गया है। पुलिस फोर्स उपलब्ध कराने के लिए कैंट बोर्ड ने पत्र भेज दिया है। सीईओ जाकिर हुसैन ने बताया कि गढ़ी-डाकरा व प्रेमनगर में अतिक्रमण चिन्हित किया जा रहा है। इसके बाद अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी।

कांवली रोड पर दुकानें बंद कर व्यापारियों ने किया विरोध

कांवली रोड पर अतिक्रमण चिह्नित करने गई टीम को व्यापारियों ने घेर दिया। व्यापारियों ने विरोध में दुकानें बंद कर प्रदर्शन किया। इस दौरान टीम के साथ कहासुनी भी हुई। बाद में टीम ने 1896 के नक्शे के आधार पर अतिक्रमण चिह्नित कर लाल निशान लगाए। व्यापारियों ने जबरन उत्पीडऩ की कार्रवाई पर चक्काजाम की चेतावनी दी।

हाई कोर्ट के आदेश पर शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत टास्क फोर्स की टीम कांवली रोड पहुंची। यहां सहारनपुर रोड से बल्लीवाला चौक की तरफ लाल निशान लगाना शुरू किया गया। इस दौरान दाएं में 15 फीट और बाएं में चार फीट अतिक्रमण चिह्नित हुआ। 1938 के नक्शे से यह चिह्नीकरण चल रहा था।

इसकी भनक जब व्यापारियों को लगी तो सभी ने दुकानें बंद कर टीम को घेर लिया। सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए व्यापारियों ने कार्रवाई का विरोध किया। इस दौरान व्यापारियों ने नक्शे को गलत बताते हुए मिस्री लाल, बनवारी लाल के यहां से 1896 का नक्शा लाया। जिसमें कांवली रोड पर पुराने भवन मौजूद हैं।

इसके बाद टीम ने बीच का रास्ता निकालते हुए इसी नक्शे से आगे की कार्रवाई की बात कही। व्यापारी नेता गौरव, कनक सहानी, डॉ. बलराज, फकीरचंद, आकाश अग्रवाल, विशाल वेदी, मनोज वोहरा, अमित बजाज ने कहा कि दोबारा अतिक्रमण के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न हुआ तो सड़क चक्काजाम कर उग्र आंदोलन शुरू कर देंगे।

कांवली रोड पर लगा लंबा जाम 

कांवली रोड पर सीमांकन के दौरान व्यापारियों के विरोध के चलते लंबा जाम लग गया। इससे पुलिस को बमुश्किल जाम खुलवाना पड़ा। इस दौरान कई वाहनों को सहारनपुर और झंडा बाजार से डायवर्ट किया गया। इससे लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। इस दौरान चिह्नीकरण कर रही टीम के साथ पुलिस फोर्स की भी कमी देखी गई।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!