Breaking News :
>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंसामाजिक गतिविधियाँ

“अपने सपने” संस्था के बच्चे जानवी, खुशी और अजय चित्रकला प्रतियोगिता के अलग अलग ग्रुप में रहे अव्वल

“अपने सपने” संस्था : पर्यावरण, स्वच्छता, जल संरक्षण के प्रति जागरूकता को लेकर चित्रकला प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

आकाश ज्ञान वाटिका, 02 अक्टूबर 2022, रविवार, देहरादून। आज, 2 अक्टूबर 2022, रविवार को सुभाषनगर स्थित “अपने सपने” संस्था में “आर्या फाउंडेशन” की संचालनकर्ता गीतिका आनंद (मिसेज इंडिया गैलेक्सी गॉर्जियस 2022 ) एवं राहुल आनंद द्वारा “अपने सपने” संस्था के जरूरतमंद बच्चों के साथ पर्यावरण, स्वच्छता, जल संरक्षण के प्रति जागरूकता को लेकर बच्चों के बीच चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। चित्रकला प्रतियोगिता में 20 – 20 बच्चों के तीन ग्रुप जूनियर, सब जूनियर और सीनियर ने प्रतियोगिता में भाग लिया।

चित्रकला प्रतियोगिता के जूनियर ग्रुप में प्रथम स्थान अजय ने प्राप्त किया, वही द्वितीय स्थान नेहा, तृतीय स्थान शिवमगन ने प्राप्त किया। सब जूनियर ग्रुप में प्रथम स्थान खुशी ने प्राप्त किया, वही द्वितीय स्थान नव्या, तृतीय स्थान अवंतिका ने प्राप्त किया। सीनियर ग्रुप में पहला स्थान जानवी ने प्राप्त किया, वही दूसरा और तीसरा स्थान क्रमश माधुरी और देवानंद ने प्राप्त किया।

आर्ट प्रतियोगिता के विजेता रहे सभी बच्चों को स्मृति चिन्ह और सर्टिफिकेट गीतिका आनंद एवं राहुल आनंद के कर कमलों द्वारा प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में “अपने सपने” संस्था के बच्चे सिमरन, अजय, चाँदनी, मुस्कान, माधुरी, जानवी, ज्योति, खुशी, सोनाक्षी समेत 60 बच्चों ने इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के अंत ने “अपने सपने” संस्था के संस्थापक एवं अध्यक्ष अरुण कुमार यादव ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया। इस आयोजन पर “आर्या फाउंडेशन” की संचालनकर्ता गीतिका आनंद (मिसेज इंडिया गैलेक्सी गॉर्जियस 2022), राहुल आनंद एवं अपने “सपने संस्था” के संस्थापक अध्यक्ष अरुण कुमार यादव, संस्था के स्तम्भ जय कृत सिंह भंडारी, हरीश, विकास, वालेंटियर सिमरन, शिया, अलका, अनन्या, आरती, मेघा आदि लोग उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!