Breaking News :
>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन
ताज़ा खबरेंदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 जनवरी को वाराणसी के साथ बिहार और पश्चिम बंगाल को देंगे बड़ी सौगात

आकाश ज्ञान वाटिका, 12 जनवरी, 2023, गुरुवार, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 जनवरी को वर्चुअल कार्यक्रम के जरिये काशी के साथ बिहार और पश्चिम बंगाल की 1200 करोड़ रुपये की 10 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। सबसे लंबे जलमार्ग पर वाराणसी से डिब्रूगढ़ के लिए गंगा विलास क्रूज और मालवाहक जलयान को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके साथ गंगा पार रेती पर बसी टेंट सिटी और गाजीपुर व बलिया में बनी चार फ्लोटिंग जेटी का उद्घाटन करेंगे। वहीं बिहार के दो जिलों में पांच सामुदायिक घाट की भी आधारशिला रखेंगे। 

रविदास घाट पर आयोजित भव्य समारोह में प्रधानमंत्री वर्चुअल माध्यम से जुड़ेंगे और गाजीपुर के सैदपुर, चोचकपुर, जमानिया और बलिया के कंसपुर में चार फ्लोटिंग कम्युनिटी जेटी का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा बिहार में पटना जिले के दीघा, नकटा दियारा, बाढ़, पानापुर और समस्तीपुर जिले के हसनपुर में पांच सामुदायिक घाटों की आधारशिला रखेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल में हल्दिया मल्टी मॉडल टर्मिनल और गुवाहाटी में पूर्वोत्तर के लिए समुद्री कौशल विकास केंद्र का भी लोकार्पण करेंगे।  पीएम गुवाहाटी में पांडु टर्मिनल में जहाज मरम्मत सुविधा और एलिवेटेड रोड का शिलान्यास भी करेंगे। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय जलपत्तन मंत्री सर्बानंद सोनोवाल वाराणसी के रविदास घाट पर मौजूद रहेंगे। वर्चुअल कार्यक्रम के समापन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ टेंट सिटी जाएंगे और वहां बोट रेस ट्रॉफी का अनावरण करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को रविदास घाट पर आयोजित कार्यक्रम में करीब एक घंटे तक जुड़े रहेंगे। इसमें करीब एक हजार शहर के गणमान्य लोगों को भी आमंत्रित किया जा रहा है। कार्यक्रम में सबसे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संबोधन होगा। इसके बाद पीएम मोदी के हाथों लोकार्पण और शिलान्यास का कार्यक्रम संपन्न होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन के बाद कार्यक्रम का समापन किया जाएगा।

 रविदास घाट पर क्रूज रवानगी की तैयारी शुरू हो गई है। भारतीय अंतरदेशीय जलमार्ग प्राधिकरण की ओर से घाट पर वाटरप्रूफ मंच का निर्माण हो रहा है। कार्यदायी संस्था के अधिकारियों के मुताबिक यहां पर करीब 300 कुर्सियां लगाई जाएंगी। भाअजप्रा के चेयरमैन संजय बंदोपाध्याय भी तैयारियों का जायजा लेने बुधवार को यहां पहुंच गए। देर शाम उन्होंने क्रूज का निरीक्षण किया।

नदी परिवहन को बढ़ावा देने के लिए भारतीय अंतरदेशीय जलमार्ग प्राधिकरण (भाअजप्रा) उत्तर प्रदेश से पश्चिम बंगाल के बीच 60 स्थानों पर जेटी का निर्माण करा रहा है। इसमें यूपी में 12 जेटी के निर्माण कार्य पूरा करा लिया गया है। सात स्थानों पर जेटी निर्माण कार्य चल रहा है। सितंबर 2023 कोलकाता से वाराणसी के बीच नियमित क्रूज का संचालन होगा। इससे पश्चिम बंगाल और काशी का सीधा जुड़ाव हो जाएगा। सितंबर माह के क्रूज पर्यटकों को काशी से कोलकाता की नियमित सैर कराएगा। 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!