Breaking News :
>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट
उत्तराखण्ड

अपर जिलाधिकारी प्रशासन अरविन्द पाण्डेय ने सुनी जन-समस्यायें, 15 शिकायतें आम लोगों द्वारा प्रस्तुत की गई

आकाश ज्ञान वाटिका, सोमवार, 13 जुलाई 2020, देहरादून (जि.सू.का.)। जिला कार्यालय में अपर जिलाधिकारी प्रशासन अरविन्द पाण्डेय की अध्यक्षता में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आज आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में 15 शिकायतें आम लोगों द्वारा प्रस्तुत की गई, जिनमें मुख्य रूप से शस्त्र लाईसेंस, शस्त्र लाईसेंस विस्तार, सेवायोजन वेतन भुगतान, नाली निर्माण, जल भराव, सस्ते गल्ले की दुकान आवंटन, भूमि समतलीकरण, आँगनबाड़ी केन्द्र में नियुक्ति, आर्थिक सहायता, नाला निर्माण, सड़क मार्ग मरम्मत, पुश्ता निर्माण आदि से सम्बन्धित शिकायतें उठाई गई।

[box type=”shadow” ]आज आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में आम लोगों द्वारा प्रस्तुत की गई शिकायतें

  • अरविन्द शाह, जमनपुर सेलाकुई द्वारा नाली निर्माण के साथ ही सी.सी. मार्ग निर्माण की माँग की गई, जिस पर उप जिलाधिकारी विकासनगर को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये गये।
  • आरकेडिया धारावली गीतानगर एन्कलेव के लोगों द्वारा बरसाती नाले से क्षेत्र में जलभराव से आ रही कठिनाईयों की जानकारी दी। इस पर नगर निगम को दूरभाष से तत्काल समस्या के निस्तारण के निर्देश दिये।
  • रायपुर के विशाल कुमार ने क्षेत्र की रिक्त पड़ी सस्ते गल्ले की दुकान का आवंटन किये जाने का प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया, इस पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने जिला पूर्ति अधिकारी से सम्पर्क कर आवश्यक पत्राचार प्रस्तुत करने को कहा।
  • जनसुनवाई के दौरान भूतपूर्व सैनिक प्रेम सिंह यादव ने पुनः सेवायोजन के लिए शस्त्र लाईसेंस एवं पटेलनगर के अरविन्द राणा ने शस्त्र लाईसेंस के विस्तार करने की माँग की जिस पर आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया गया।
  • अपर तुनवाला के भगवान सिंह के भवन निर्माण हेतु भू-समतलीकरण की माँग पर अवगत कराया गया कि वर्षाकाल के उपरान्त आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।
  • शिव सिंह गुंसाई ने अपनी पौत्री अनिशा को आँगनबाड़ी केन्द्र में सहायिका के पद पर नियुक्ति का प्रार्थना पत्र दिया जिसे आवश्यक कार्यवाही हेतु बाल विकास विभाग को अग्रसारित किया गया।
  • बीना गुप्ता ने विद्यालय प्रबन्धन से वेतन भुगतान की माँग की, इस पर मुख्य शिक्षा अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही करने को पत्राचार किया गया।
  • कारगी चौक निवासी इन्दिरा अरोड़ा ने पुत्र के बीमार होने से परिवार को लालन-पालन करने हेतु आर्थिक सहायता दिये जाने की माँग की, इस पर अपर जिलाधिकारी ने कहा कि आर्थिक सहायता हेतु मुख्यमंत्री राहत कोष में आवेदन किया जायेगा तथा पुत्र का उपचार सिनर्जी चिकित्सालय में कराये जाने का भरोसा दिया।
  • तुनवाला की आशा जखमोला ने मैनेजमेन्ट द्वारा सेवा से बाहर करने का मामला उठाते हुए पुनः सेवायोजित किये जाने की समस्या रखी, इस पर आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया।
  • कुवाँवाला वासिंदों ने लो.नि.वि. द्वारा सड़क के दोनो ओर नाली निर्माण में अनियमितता पर कार्यवाही करने की समस्या रखी गई।
  • बसंत विहार फेज-3 के अनूप सिंह, ने हाथीपांव -पढई-सड़क की मरम्मत की माँग प्रमुखता से उठाई।
  • रामनगर लाडपुर वार्ड न० 63 के पार्षद कविन्द्र सेमवाल ने क्षेत्र में काफी समय से टूटे पुस्ते का निर्माण कराने की माँग की। उन्होंने कहा कि पुस्ता निर्माण न होने से क्षेत्र में भू-कटाव की समस्या हो गई है। इस पर अपर जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को दूरभाष से तत्काल पुस्ता निर्माण कराने हेतु आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये।
  • मानक विहार, देहराखास के सिद्धार्थ सक्सेना ने सड़क के दोनो ओर नालियों का निर्माण न कराये जाने की शिकायत की गई। इस पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित करते हुए शिकायतकर्ता को कार्यवाही किये जाने का भरोसा दिया।[/box]

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!