Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

‘‘जनभागीदारी से जन कल्याण’’ भारत की जनगणना 2021 को लेकर कार्यशाला

आकाश ज्ञान वाटिका। 24 फ़रवरी, 2020, सोमवार, देहरादून (सु.ब्यूरो)। ‘‘जनभागीदारी से जन कल्याण’’ भारत की जनगणना 2021 को लेकर आज यहाँ कलैक्ट्रेट सभागार में उप निदेशक जनगणना कार्य निदेशालय उत्तराखण्ड एस.एस. नेगी ने चार्ज अधिकारियों एवं सहायक चार्ज अधिकारियों को दो दिवसीय कार्यशाला में दृश्य एवं श्रब्य के माध्यम से जानकारी उपलब्ध कराई गई। इस अवसर पर उन्होंने चार्ज अधिकारियों एवं सहायक चार्ज अधिकारियों को अवगत कराया गया कि जनगणना के प्रथम चक्र 1 मई से 14 जून 2020 तक में मकानों का सूचीकरण, प्रगणकों एवं सुपर वाईजरों की नियुक्ति के अलावा मास्टर ट्रेनरों द्वारा जनगणना के तहत् आंकड़ों के संकलन का कार्य करने हेतु प्रशिक्षण दिया जायेगा तथा दुसरा चरण 9 से 28 फरवरी 2021 तक, प्रगणक द्वारा घर-घर जाकर प्रत्येक व्यक्ति की जानकारी ली जायेगी। उन्होंने जनगणना कार्य के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु चार्ज अधिकारियों को समयबद्ध रूप से कार्ययोजना बनाने को कहा। उन्होंने बताया कि मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना, राष्ट्रीय जन संख्या रजिस्टर को अद्यतन करना, जनगणना 2021 प्रबन्धन एवं निगरानी प्रणाली सम्पन्न कराना, हाउस लिफ्टिंग ब्लाक की सीमाओं का संकलन करना जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारत की जनगणना 2021 के तहत् विभिन्न प्रकार के प्रारूपों को भरने तथा स्पष्ट एवं सही जानकारियाँ प्रगणकों के द्वारा ली जायेगी, जिसका पर्यवेक्षण सुपरवाईजरों द्वारा किया जायेगा। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण की सभी गतिविधियों को मूर्तरूप देने के लिए चार्ज अधिकारियों एवं सहायक चार्ज अधिकारियों की दो दिवसीय कार्यशाला में चार्ज अधिकारियों द्वारा अपनी शंकाए उजागर की जिनका समुचित समाधान कार्यशाला में किया गया।
कार्यशाला में जनगणना 2021 को राष्ट्रीय महत्व के कार्य बताते हुए कहा कि इसके आधार पर ही किसी क्षेत्र की विकास योजनाएं तैयार की जाती हैं और इसमें छोटी सी त्रुटि से सभी चीजे प्रभावित हो जाती हैं। इसलिए जनगणना कार्यों के लिए दिए जा रहे प्रशिक्षण को गम्भीरता से लेते हुए पूरी जिम्मेदारी से जनगणना कार्यों का निर्वहन करना अपेक्षित है। उन्होंने कहा कि प्रगणकों की नियुक्ति यथा समय करते हुए उन्हें प्रशिक्षण दिया जाय ताकि प्रगणकों द्वारा घर-घर जाकर जनगणना के आंकड़ें जुटाये जा सकें। उन्होंने कहा कि जनगणना के आंकड़ों के संकल न कि लिए प्रगणकों द्वारा चार्ज रजिस्टर बनाने के साथ ही सम्बन्धित क्षेत्र का नजरी-नक्शा तैयार किया जायेगा। कार्यशाला में अपर जिलाधिकारी (वि/रा) बीर सिंह बुदियाल ने जनगणना कार्य हेतु तैनात चार्ज अधिकारियों को उनके मौलिक कर्तव्यों के सम्बन्ध जानकारी दी।
जनगणना सम्बन्धी इस कार्यशाला में तहसीलदार रेखा आर्य, कृष्ण दत्त जोशी, शक्ति उनियाल, मुकेश चन्द्र रमोला, स्थानीय निकायों के अधिशासी अधिकारियों नगर निगम, नगर पालिका व छावनी परिषद के अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!