Breaking News :
>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुँचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं : महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

“जन आशीर्वाद कार्यक्रम” : चौबट्टाखाल विधानसभा में बड़ी संख्या में प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने थामा भाजपा का दामन

भाजपा सरकार विकास के लिए कटिबद्ध है : महाराज

आकाश ज्ञान वाटिका, 17 दिसम्बर, 2021, शुक्रवार, बैजरो (पौड़ी)। 16 दिसम्बर, गुरुवार को चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विकासखण्ड बीरोंखाल स्थित वेदीखाल में आयोजित भाजपा के “जन आशीर्वाद कार्यक्रम” में देश के पहले सीडीएस जनरल विपिन रावत को श्रद्धांजलि देने के साथ ही गुरूवार को बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने भाजपा के वरिष्ठ नेता, क्षेत्रीय विधायक व केबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के नेतृत्व में भाजपा का दामन थाम लिया।

चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विकासखण्ड बीरोंखाल स्थित वेदीखाल में भाजपा के “जन आशीर्वाद कार्यक्रम” में गुरूवार को बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने भाजपा के वरिष्ठ नेता, क्षेत्रीय विधायक व केबिनेट मंत्री सतपाल महाराज को अपना समर्थन देते हुए भाजपा का दामन थाम लिया। वेदीखाल पंहुचने पर कैबिनेट मंत्री महाराज का व्यापार संघ ने भी जोरदार स्वागत किया।

“जन आशीर्वाद कार्यक्रम” में सैंधार ,भरोली व फरसाडी न्याय पंचायत के 40 से अधिक ग्राम प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने भाजपा में अपनी आस्था व्यक्त करते हुए सतपाल महाराज के नेतृत्व में गुरूवार को भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया।

“जन आशीर्वाद कार्यक्रम” को संबोधित करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता, कैबिनेट मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने कहा कि जनता सच व झूठ के अंतर को समझती है। भाजपा सरकार विकास के लिए कटिबद्ध है। केंद्र व राज्य में भाजपा की सरकार है इसलिए मोदी जी के नेतृत्व विकास की गंगा प्रदेश के साथ साथ पूरे देश में बह रही है। उन्होने कहा कि विकास एक सतत प्रक्रिया है। उत्तराखंड में पलायन एक बड़ी समस्या है इसको रोकने के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है।

कैबिनेट मंत्री महाराज ने कहा कि पर्यटन, होमस्टे व धार्मिक पर्यटन से हम आर्थिक रूप से सक्षम हो सकते हैं। इससे निश्चित रूप से पलायन भी रूकेगा। इससे पूर्व उन्होंने विधायक निधी से निर्मित चोरखिडा ग्राम सभा मोटर मोटर मार्ग का उद्घाटन किया। इसके बाद राजकीय महाविद्यालय वेदीखाल में आयोजित धन्यवाद कार्यक्रम में महाविधालय को सांइस वर्ग की मान्यता दिलाने पर क्षेत्रीय जनता व महाविद्यालय के छात्रों ने सतपाल महाराज का आभार व्यक्त किया।उन्होने कहा कि साइंस की पढ़ाई के लिए छात्रों को अब शहरों का रूख नहीं करना पड़ेगा। क्षेत्रीय विधायक सतपाल महाराज ने कहा कि महाविद्यालय के लिए कन्या छात्रावास की घोषणा हो चुकी है व महाविद्यालय के चारों ओर तारबाड़ के लिए भी स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।

इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुयश रावत, वेदीखाल बाजार समिति के अध्यक्ष दिनेश रावत, भाजपा मंडल अध्यक्ष यशपाल गोरला, देवेन्द्र बिष्ट, ओमपाल बिष्ट, दर्शन सिंह रिंगोडा, विनोद बौड़ाई, यशवंत सिंह, सुरेन्द्र बिष्ट, शुभम रावत, संचालन वीरपाल बिष्ट व यशपाल गोरला ने किया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!