Breaking News :
>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश
ताज़ा खबरेंदेश

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिला में सीमा पार से घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सीमा के समीप तलाशी अभियान जारी

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 19 नवम्बर 2022, जम्मू। राजौरी जिला में नौशहरा के कलाल सेक्टर में सेना ने सीमा पार पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ का प्रयास विफल कर दिया है। इस दौरान एक आतंकी को ढेर कर दिया गया है। सेना की ओर से सीमा के समीप तलाशी अभियान जारी है। 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार 18 नवम्बर 2022 शनिवार सुबह कलाल सेक्टर में सीमा पार पाकिस्तान की ओर से आतंकियों का एक समूह भारतीय सीमा में घुसपैठ की फिराक में था। एलओसी पर तैनात भारतीय सेना के जवानों ने जब सीमा पर हलचल देखी तो वे सतर्क हो गए। आतंकियों ने जैसे ही भारतीय सीमा में प्रवेश किया तो सेना के जवानों ने आतंकियों को आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी। घुसपैठ की फिराक में आतंकी पाकिस्तान सीमा की ओर भागने लगे। इसी दौरान अचानक एक बम धमाका हुआ और एक आतंकी वहां पर ही ढेर हो गया जबकि अन्य आतंकी एलओसी पर सुरक्षित बचे रहने के लिए इधर-उधर भाग खड़े हुए। सेना ने इस घटनाक्रम के उपरांत पूरे एलओसी के आसपास तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

इसी बीच ऐसे भी सूचना मिल रही है कि आतंकी अपने साथ हथियार और गोला बारूद लेकर घुसपैठ की कोशिश में लगे थे। जैसे ही भारतीय सेना के जवानों ने उन्हें ललकारा तो पाकिस्तान सीमा की ओर लौटते हुए सीमा पर बिछाई गई माइन की चपेट में आने से धमाका हुआ और इसकी चपेट में आने से आतंकी ढेर हो गया जबकि कुछ सूत्रों का कहना है कि आतंकी अपने साथ आइईडी लेकर आ रहे थे जिसके विस्फोट में आतंकी मारा गया है। फिलहाल अभी तक सैन्य प्रवक्ता की ओर से इस संबंध में कोई भी जानकारी उपलब्ध नहीं करवाई गई है।

अब पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी शुरू हो चुकी है और ऐसे में पाकिस्तान पहाड़ी क्षेत्र में अत्यधिक बर्फबारी से पहले-पहले आतंकियों की घुसपैठ करवाने की फिराक में है। हालांकि भारतीय सेना के जवान पहले से ही सीमा पर सतर्क हैं और वे पाकिस्तान की हर नापाक साजिश को नाकाम करने में जुटे हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!