Breaking News :
>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील
देश

जम्मू-कश्मीर : सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर – एक जवान घायल

जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले के गुंड इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ की खबर है। इस दौरान एक आतंकी के मारा गया, वहीं समाचार एजेंसी पीटीआइ के अनुसार एक सुरक्षाबल घायल हो गया है। इससे पहले कश्मीर जोन पुलिस ने मंगलवार सुबह ट्वीट करके मुठभेड़ की जानकारी दी। कश्मीर जोन पुलिस ने मंगलवार सुबह ट्वीट किया, ‘गुंड, गांदरबल में मुठभेड़ शुरू हो गई है।’

जानकारी के अनुसार सुरक्षाबलों को गुंड इलाके में सुरक्षाबलों को आतंकियों को छिपे होने की खबर मिली। इसके बाद सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। फिलहाल एनकाउंटर जारी है।

एक आतंकवादी पाकिस्तानी था

बता दें कि आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादियों को सोमवार को बांदीपोरा में सुरक्षाबलों ने एक मुठभेड़ में मार गिराया था। उनके पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया।कश्मीर के आईजीपी एसपी पाणि ने कहा कि इस ऑपरेशन में कोई क्षति नहीं हुई है। दो आतंकवादियों को मार गिया गया। उनका संबंध लश्कर-ए-तैयबा से था। एक आतंकवादी की पहचान अबू तलहा के रूप में हुई है जो पाकिस्तानी था। दूसरे आतंकी की पहचान नहीं हो सकी है।

भारी मात्रा में हथियार बरमाद

इससे पहले कश्मीर ज़ोन पुलिस ने कहा, ‘आतंकवादियों में से एक की पहचान तलहा के तौर पर हुई जो पाकिस्तानी था। वह आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के कमांडर के रूप में काम कर रहा था। वह आतंकी अपराधों में शामिल था। दोनों आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार बरमाद किया गया।’

रविवार को एक आतंकवादी मारा गया

सुरक्षाबलों ने रविवार को कुछ आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष जानकारी के बाद तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान श्रीनगर से लगभग 55 किलोमीटर दूर लददारा गांव में सुरक्षाबलों ने गोलाबारी के दौरान एक आतंकवादी को मार गिराया गया था।

कुछ सप्ताह पहले जाकिर मूसा के उत्तराधिकारी हुआ था ढेर

यह एनकाउंटर संयुक्त रूप से पुलिस और आर्मी द्वारा चलाया गया। कुछ सप्ताह पहले, अवंतिपोरा में एक मुठभेड़ में सुरक्षाबलों द्वारा तीन आतंकवादियों को ढेर कर दिया गया था, जिसमें अल कायदा के कमांडर अंसार गजावत उल हिंद और जाकिर मूसा के उत्तराधिकारी अब्दुल हमीद लखारी शामिल थे।लखारी सुरक्षाबलों द्वारा जाकिर मूसा को गोली मारने के बाद इस साल जून में ललहारी को गजवत-उल-हिंद के नए कमांडर नियुक्त किया गया था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!