Breaking News :
>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश
देश

दिल्ली पुलिस ने राजधानी के साथ एनसीआर में भी आतंकी हमले का अलर्ट किया जारी

आकाश ज्ञान वाटिका। दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरू और कोलकाता समेत देश के कई बड़े शहरों में आतंकी हमले का खतरा मंडरा रहा है। दरअसल, खुफिया एजेंसियों को सूचना मिली है कि पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मुहम्मद  के खूंखार आतंकी दिल्ली के साथ देश के कई शहरों में बड़े हमलों की फिराक में हैं। इसके चलते देशभर के एयरपोर्ट के साथ मॉल, सरकारी संस्थानों को लेकर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। यह भी जानकारी मिली है कि आतंकी भीड़ भरे बाजार, मॉल, मेट्रो, ट्रेन और रेलवे स्टेशनों पर हमला कर सकते हैं। इस बीच खबर आ रही है कि चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर आंतकी हमलों के मद्देनजर वहां पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक, खुफिया एजेंसियों से मिली सूचना के बाद दिल्ली पुलिस ने राजधानी के साथ एनसीआर में भी आतंकी हमले का अलर्ट जारी किया, इसके बाद इन इलाकों में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। खुफिया एजेंसियों के मुताबिक, पाकिस्तान से आतंकी भारत में घुस चुके हैं और अगले एक महीने के भीतर पड़ने वाले नवरात्र, दिलावी और छठ पर्व के मद्देनजर भीड़ भरे बाजारों, रेलवे स्टशनों और मॉल और मेट्रो ट्रेनों में हमले कर सकते हैं।

पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मुहम्मद के आधा दर्जन खुंखार आतंकी दिल्ली में घुस चुके हैं। ऐसे में दिल्ली में आतंकी हमलों को खतरा मंडरा रहा है। इस बीच खुफिया एजेंसियों के अलर्ट के बाद दिल्ली पुलिस ने जगह-जगह छापेमारी शुरू कर दी है और हाई अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि 24 घंटे पहले खुफिया एजेंसियों को सूचना मिली थी कि देश की राजधानी दिल्ली में जैश-ए-मुहम्मद की आतंकी हमले की साजिश रच रहे हैं। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने बुधवार रात से ही तत्काल छापेमारी शुरू कर दी है और यह छापेमारी बृहस्पतिवार सुबह तक जारी है।

ज्ञात रहे कि कुछ दिनों पहले ही अमेरिका ने भारत को आगाह किया था कि पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन हमले की फिराक में है, ऐसे में भारत खास सावधानी बरते। इसके साथ अमेरिका की ओर से यह भी अलर्ट जारी किया गया है कि भारत द्वारा जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद हटाए जाने के बाद पाकिस्तान में बैठे आतंकी संगठन बौखलाए हुए हैं और भारत के कई शहरों में हमले की साजिश रच रहे हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!