Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
ताज़ा खबरेंदेश

राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार ने लिया घर-घर कोविड किट पहुंचाने और जांच का काम तेज करने का निर्णय

आकाश ज्ञान वाटिका, 15 मई 2021, शनिवार, जयपुर। राजस्थान में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। संक्रमण अब शहरों से गांवों में पहुंच गया। ग्रामीण क्षेत्रों में सही तरह से उपचार नहीं मिलने और लोगों में जागरूकता नहीं होने के कारण रिकवरी रेट के मामले में राजस्थान देश में 31वें स्थान पर है। ग्रामीण क्षेत्रों में फैलते संक्रमण पर लगाम लगाने के लिहाज से अशोक गहलोत सरकार ने घर-घर कोविड किट पहुंचाने और जांच का काम तेज करने का निर्णय लिया है। ग्रामीण क्षेत्रों में कोविड केयर सेंटर्स बनाए जाएंगे। पीड़ितों को इन सेंटर्स में पहुंचाया जाएगा।

कोविड किट में कोरोना महामारी में काम आने वाली एजिथ्रोमाइसिन, पेरासिटामोल, लिवोसिटिरिजिन, जिंक सल्फेट और विटामिन सी की गोलियां शामिल है। इसके साथ ही घर-घर सर्वे किया जाएगा। सर्वे के लिए स्वास्थ्यकर्मी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और पंचायतकर्मी घर-घर जाएंगे। ये सभी कार्मिक कोविड किट वितरित करने, सर्वे का काम तेज करने साथ ही ग्रामीणों को महामारी के गंभीर परिणामों के बारे में बताएंगे। ग्रामीणों को समझाया जाएगा कि पीड़ित को घर से बाहर 14 दिन के लिए क्वारेंटीन किया जाए,जिससे अन्य लोगों को इस बारे में बचाया जा सके । किट वितरण एवं घर-घर सर्वे का काम शनिवार से शुरू हुआ है।

सर्वे के दौरान जिन लोगों में संक्रमण होने की जानकारी सामने आएगी उन्हे तत्काल कोविड केयर सेंटर्स में भेजा जाएगा। चिकित्सा सचिव सिद्धार्थ महाजन का मानना है कि संक्रमण की दूसरी लहर में गांव ज्यादा प्रभावित हुए हैं। इसका मुख्य कारण ग्रामीणों का बेपरवाह होना है। पिछले दो सप्ताह में अधिकांश नए संक्रमित ग्रामीण इलाकों में ही मिले हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!