Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
मनोरंजन

फिल्म ‘जय भीम’ पर हुए विवाद को लेकर अभिनेता सूर्या को मिल रही धमकी

आकाश ज्ञान वाटिका, 17 नवम्बर, 2021, बुधवार, नई दिल्ली। साउथ सिनेमा के मशहूर और दिग्गज अभिनेता सूर्या इन दिनों मुश्किलों को सामना कर रहा हैं। हाल ही में उनकी फिल्म जय भीम ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई। इस कोर्ट ड्रामा फिल्म में सूर्या ने वकील चंद्रू का किरदार निभाया है। फिल्म जय भीम जाति के आधार पर हो रहे भेदभाव को बयां करती हैं। इस फिल्म को लेकर वन्नियार समुदाय लगातार विरोध कर रहा है।

जिसके चलते अब अभिनेता सूर्या के घर पर पुलिस सुरक्षा बढ़ाई गई है। प्रदेश अक्ष्यक्ष ने फिल्म जय भीम के अभिनेता सूर्या, अभिनेत्री ज्योतिका, अमेजन प्राइम वीडियो और फिल्म के निर्देशक टीजे ग्नानवेल को कानूनी नोटिस भेजा है। इस नोटिस में उन्होंने फिल्म के सभी कलाकारों और निर्माताओं से वन्नियार समुदाय से माफी मांगने की मांग की है। कानूनी नोटिस के बाद सूर्या के घर में पुलिस की सुरक्षा बढ़ाई की है। इतना नहीं अभिनेता को अलग-अलग तरह की धमकियां भी मिल रही हैं। गौरतलब है कि फिल्म जय भीम में जनजाति इरुलर समुदाय के लोगों को पुलिस हिरासत में लेते और उन्हें यातना देते हुए दिखाया गया है। इस सीन पर वन्नियार समुदाय ने अपनी आपत्ति जताई है और फिल्म से जुड़े सभी कलाकारों से सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने को कहा है।

इतना ही नहीं वन्नियार संगम ने माफी के अलावा समुदाय का अपमान करने के लिए अभिनेता और निर्माताओं से 5 करोड़ रुपये की मांग की है। नोटिस के बाद, वन्नियार समुदाय के सदस्यों ने सूर्या को खुली धमकी दी। पट्टाली मक्कल काची (पीएमके) के नागापट्टिनम जिला सचिव, सीतामल्ली पझानी सामी ने भी अभिनेता पर हमला करने वालों को 1 लाख रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा की। आपको बता दें कि फिल्म ‘जय भीम’ 2 नवंबर को अमेजॉन प्राइम वीडियो ओटीटी पर रिलीज हुई है।

यह फिल्म रिलीज होने के बाद से विवादों में फंसी हुई है। इससे पहले फिल्म के एक सीन में हिंदी भाषा में बोलने के कारण एक व्यक्ति को थप्पड़ मारने की वजह से प्रकाश राज का आलोचना का शिकार होना पड़ा था। जिसके बाद प्रकाश राज एक इंटरव्यू में सफाई देने पड़ी। उन्होंने कहा, ‘एक व्यक्ति को स्थानीय भाषा पता होने के बावजूद वह हिंदी में बोलकर उसका उपाय ढूंढने का प्रयास करता है। इस पर सामने वाले व्यक्ति की क्या प्रतिक्रिया होगी, वहीं दिखाई गई है।’

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!