Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

होली के बाद मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे योगी आदित्यनाथ

आकाश ज्ञान वाटिका, 12 मार्च 2022, शनिवार, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में तीन दशक बाद किसी पार्टी की लगातार दूसरी बार सत्ता में वापसी के जश्न के बीच में उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को नई दिल्ली के दौरे पर रहेंगे। रविवार को नई दिल्ली में योगी आदित्यनाथ की भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात होगी। इसके बाद उत्तर प्रदेश में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया को रफ्तार मिलेगी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गुजरात में लगातार दो दिन के दौरे में व्यस्त रहने के कारण उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अब नई में रविवार को उनके साथ ही भाजपा के अन्य शीर्ष नेताओं के साथ भेंट करेंगे। सीएम योग आदित्यनाथ की भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, धर्मेन्द्र प्रधान तथा संगठन के बड़े पदाधिकारियों के साथ मुलाकात का कार्यक्रम है। माना जा रहा है इस दौरान उत्तर प्रदेश में नई सरकार के शपथ ग्रहण के साथ ही नए मंत्रिमंडल पर भी चर्चा होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को सुबह आठ बजे लखनऊ से प्रस्थान कर गाजियाबाद के हिंडन बेस पर लैंड करने के बाद दिल्ली जाएंगे।

उत्तर प्रदेश में भाजपा को लगातार दूसरी बार प्रचंड जीत मिली है। 2022 के विधानसभा चुनाव की जीत के बाद भाजपा में योगी आदित्यनाथ का कद भी बढ़ रहा है। प्रदेश में सारे मिथक को तोड़कर भाजपा को बड़ी सफलता दिलाने वाले योगी आदित्यनाथ का एक बार फिर से सीएम बनना तय माना जा रहा है। वह भाजपा के ऐसे पहले मुख्यमंत्री बने होंगे जो कि दोबारा जीतकर सरकार बनाने जा रहे हैं। भाजपा 2024 के लोकसभा चुनाव में भी सीएम योगी आदित्यनाथ की छवि आने वाले समय में पार्टी के लिए काफी लाभदायक साबित होने वाली है। इससे भाजपा के मिशन 2024 को पूरा करने में काफी मदद मिलेगी। योगी आदित्यनाथ का कद आने वाले समय में उत्तर प्रदेश ही नहीं देश की राजनीति की दिशा तय करेगा।

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री पद के चेहरे के रूप में योगी आदित्यनाथ का यह पहला चुनाव था और वह इसमें सफल रहे। ऐसे में निश्चित तौर पर पार्टी में योगी आदित्यनाथ का कद बढ़ा है और वह पहली पंक्ति के नेताओं में आ गए हैं। माना जा रहा है कि इस जीत के बाद योगी आदित्यनाथ अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के बाद भाजपा का सबसे बड़ा चेहरा हैं।

देश में 2024 में लोकसभा चुनाव होने जा रहे हैं और केन्द्र में सरकार बनाने में उत्तर प्रदेश की 80 सीटों की बड़ी भूमिका है। विधानसभा चुनावों में भाजपा के 40 प्रतिशत से अधिक के वोट शेयर ने यह सुनिश्चित कर दिया है कि भाजपा के पास पहले से ही 2024 के लोकसभा चुनाव में बढ़त है। इसकी संभावना काफी कम है कि अगले दो वर्ष में विपक्षी दल मोदी और भाजपा को यूपी में एक बार फिर बड़ी जीत से रोक पाएंगे।

प्रदेश में शुरुआती वर्ष को छोड़कर किसी पार्टी का लगातार दूसरी बार सत्ता में लौटना चमत्कार है। यह पहला मौका है जब कोई मुख्यमंत्री पांच वर्ष सत्ता में रहने के बाद लगातार दूसरी बार लौटा है। प्रदेश में यह जीत ‘योगी ब्रांड’ को मजबूती देने वाली है और प्रदेश के बाहर उनकी लोकप्रियता के बढ़ने  की भी संभावना है। जिस तरह गुजरात में ‘ब्रांड मोदी’ तैयार हुआ, उसी तरह यूपी की राजनीति भी आगे बढ़ रही है और ब्रांड योगी पूरी तरीके से राष्ट्रीय फलक पर तैयार हो रहा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!