Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
स्वास्थ

खाली पेट वर्कआउट करना शरीर के लिए नुकसानदायक तो नहीं ? जानें क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट

आकाश ज्ञान वाटिका, 21 जुलाई 2023, शुक्रवार, देहरादून। इस भागदौड़ वाली जिंदगी में खुद के फिटनेस का ख्याल रखना ही सबसे बड़ी बात है। आजकल ज्यादातर लोग वर्कआउट, एक्सरसाइज, जिम, योग के जरिए खुद को फिट रखने की कोशिश करते हैं। ऐसे में एक सवाल जो अक्सर दिमाग में घुमता है वह यह कि क्या खाली पेट वर्कआउट करना ठीक है? ज्यादातर लोग ऐसे हैं जो सुबह नाश्ता करने से पहले एक्सरसाइज करते हैं।

कई हेल्थ एक्सपर्ट का मानना है कि किसी व्यक्ति को वजन घटाना है तो उसे खाली पेट ही एक्सरसाइज करनी चाहिए। वहीं खाने के बाद एक्सरसाइज करने से आपको ज्यादा एनर्जी मिलती है और आप काफी लंबे वक्त तक एक्सरसाइज कर पाते हैं। आज हम इस आर्टिकल के जरिए जानेंगे कि खाली पेट एक्सरसाइज करने से होने वाले नुकसान के बारे में साथ ही जानेंगे एक्सरसाइज के बाद और पहले क्या खाना चाहिए। जिससे शरीर को फायदा पहुंचता है।

क्या खाली पेट वर्कआउट करने से आपको अधिक वजन कम करने में मदद मिलती है ?

खाली पेट एक्सरसाइज करने को फास्टेड कार्डियो कहा जाता है। ऐसे में यह थ्योरी काम करती है कि आपने जो खाना खाया वह आपके शरीर ने पचाकर फैट और कार्बोहाइड्रेट में बदल दिया जो शरीर को फ़ीड करता है। इससे फैट शरीर को कम लगता है।

2016 के रिसर्च के मुताबिक उपवास का हमारे शरीर पर खासा असर पड़ता है। इस रिसर्च में यह खुलासा किया गया है कि 12 पुरुषों के बीच एक रिसर्च किया गया जिसमें जो लोग एक्सरसाइझ करने से पहले नाश्ता नहीं करते थे वे अधिक फैट रेड्यूस करते थे। और 24 घंटों में उनका कैलोरी इनटेक कम था. वहीं कुछ स्टडी इस रिसर्च को खारिज करते हैं। साल 2014 में 20 महिलाओं के ऊपर एक रिसर्च किया गया. जिसमें पाया गया कि जिन्होंने वर्कआउट से पहले खाना खाया या उपवास किया वह 4 सप्ताह के अंदर अच्छा खासा वजन कंट्रोल करने में कामयाब हुए।

खाली पेट वर्कआउट करने से आपका शरीर ईंधन के रूप में प्रोटीन का उपयोग कर सकता है। इससे आपके शरीर में कम प्रोटीन रह जाता है, जो एक्सरसाइज के बाद मांसपेशियों के निर्माण और मरम्मत के लिए आवश्यक होता है। साथ ही, एनर्जी के रूप में फैट का उपयोग करने का मतलब यह नहीं है कि आप अपने पूरे शरीर में से फैट के प्रतिशत कम कर देंगे या अधिक कैलोरी जला देंगे।

क्या खाली पेट वर्कआउट करना सेफ है ?

हालांकि खाली पेट वर्कआउट करने के समर्थन में कुछ रिसर्च मौजूद हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि यह सही है। जब आप खाली एक्सरसाइज करते हैं, तो हो सकता है आपके शरीर के जरूरी प्रोटीन और फैट भी आप खत्म कर लें. लो ब्लड शुगर लेवल कम होने पर एक्सरसाइज के दौरान चक्कर आना. मिचली, कंपकंपी जैसा भी महसूस हो सकता है।

वर्कआउट से पहले या बाद कब खाना चाहिए ?

वर्कआउट, जिम ट्रेनिंग, बैडमिंटन,योग , वॉकिंग, गोल्फिंग, रनिंग, टेनिस, क्रिकेट यह सब ऐसे आउटडोर एक्टिवीटि हैं. जिसमें आपको खूब एनर्जी चाहिए. एनर्जी के लिए आपको अपने शरीर को हेल्दी खाना खिलाना होगा। हालांकि, आपको एक्सरसाइज से पहले खाना चाहिए, ताकि आपको खूब एनर्जी और ताकत मिले. यदि आप एक घंटे से अधिक समय तक वर्कआउट करने की योजना बनाते हैं तो यह विशेष रूप से महत्वपूर्ण है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!