Breaking News :
>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, “कांग्रेस चाहती है हिजाब में उलझी रहें मुस्लिम लड़कियांं”

स्कूल-काजेल के अंदर शिक्षा पाना जरूरी है या हिजाब ?

कांग्रेस नहीं चाहती कि मुस्लिम युवतियां पढ़ लिख कर डाक्टर-इंजीनियर बनें : मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा

आकाश ज्ञान वाटिका, 11 फरवरी 2022, शुक्रवार, किच्छा। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कांग्रेस नहीं चाहती कि मुस्लिम युवतियां पढ़ लिख कर डाक्टर-इंजीनियर बनें। वो चाहते हैं सब हिजाब में उलझीं रहें। हिजाब के मामले को न्यायालय में ले जाने वाले कांग्रेस के ही अधिवक्ता ही हैं। भाजपा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में देश को विश्व गुरु बनाने की दिशा में काम कर रही है। 

कांग्रेस जानती है यदि सभी शिक्षित हो गए आत्मनिर्भर हो गए तो उनके घोटाले व गलत कामों पर सवाल उठाएंगे। वह सबको ऐसे की बेवजह के मुद्दों में उलझाए रखना चाहती है। किसे नहीं पता कि वर्तमान में स्कूल-काजेल के अंदर शिक्षा पाना जरूरी है या हिजाब। इन्हीं वजहों से वहां कालेज तीन दिन तक बंद रहा। पत्थरबाजी तक की घटनाएं हुईं। अब मामला कोर्ट तक ले जाया गया है।

शुक्रवार को सीएम हिमंत पार्टी प्रत्याशी राजेश शुक्ला में सभा करने किच्छा पहुंचे। उन्होंने कहा कि साठ साल तक देश में शासन कर कांग्रेस ने सिर्फ तुष्टिकरण की राजनीति की। असम में हजारों मदरसे खोले। कालेज और स्कूल फैशन शो के लिए नही बना है। सबको हिजाब के चक्कर में डाल कांग्रेस चाहती है कि मुस्लिम लड़कियां इंजीनियर-डाक्टर न बन पाएं। देश शिक्षा से आगे जाएगा न कि तुष्टिकरण की राजनीति से। उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत देवभूमि को मुस्लिम यूनिवर्सिटी देने का सपना लेकर चुनाव मैदान में है।

उत्तराखंड में भाजपा ने बड़े पैमाने पर फायर ब्रांड स्टार प्रचारकों को मैदान में उतार दिया है। भाजपा चुनाव प्रचार की रणनीति में आगे चल रही है। आज पीएम मोदी के साथ ही मामा के नाम से प्रसिद्ध एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान व असम के सीएम कुमाऊं दौरे पर हैं। भाजपा ने 14 फरवरी को होने वाले मतदान से पहले पूरी ताकत झाेंक दी है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!