Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
स्वास्थ

क्या रोज-रोज दही खाना है नुकसानदायक, जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 25 अक्टूबर 2023, देहरादून। दही कई विटामिंस और मिनरल्स से भरपूर हेल्दी फूड है, बहुत से लोग इसे बड़े ही चाव से खाते हैं। दही खाकर शरीर के लिए जरूरी कई पोषक तत्वों को पूरा किया जा सकता है। लेकिन क्या रोज-रोज दही खाना सही है या फिर इसके कुछ नुकसान भी हो सकते हैं। इसे लेकर एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर आपका शरीर स्वस्थ है और आप सीमित मात्रा में दही खा रहे हैं तो इसका कोई साइड इफेक्ट्स नहीं होगा लेकिन अगर रात में दही खाते हैं और इसकी वजह से कफ बन रहा है तो डॉक्टर इसे खाने से मना कर सकते हैं। ऐसे में जानें रोज-रोज दही खाने से शरीर पर क्या इफेक्ट्स होते हैं…

दही से मिलता है प्रोटीन
शरीर के सेल्स को बढऩे के लिए अमिनो एसिड की आवश्यकता होती है, जो प्रोटीन से मिलता है। मसल्स, स्किन, बाल, नाखून सब प्रोटीन से ही बनी होती है। ऐसे में अगर प्रतिदिन प्रोटीन शरीर तक पहुंचाना है तो दही सबसे अच्छा माध्यम है।
रिपोर्ट के अनुसार, 100 ग्राम दही खाकर 11.1 ग्राम प्रोटीन की पूर्ति की जा सकती है।

प्रोबायोटिक्स
आंतों में बहुत सारे बैक्टीरिया होते हैं, जो खाना पचाने से लेकर पोषण तक में मदद करते हैं. इनकी संख्या बनाए रखने में दही मददगार होती है। इसे खाने से कब्ज, ब्लोटिंग, गैस, पेट में गर्मी जैसी समस्याओं को दूर किया जा सकता है।

कैल्शियम
हमारे शरीर की हड्डियों के लिए कैल्शियम बेहद ही जरूरी है. इसकी कमी से हड्डियां कम और कमजोर होने लगती हैं। ऐसे में दही खाकर कैल्शियम की पूर्ति की जा सकती है. दही में अच्छी-खासी मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है।

विटामिन बी12
शरीर में नसों, दिमाग और खून के लिए विटामिन बी 12 जरूरी होता है। यह विटामिन बहुत कम फूड्स में पाया जाता है। इसकी कमी आजकल लोगों में ज्यादा देखने को मिल रही है। चूंकि दही दूध से बनी होती है, इसलिए इससे विटामिन बी12 की थोड़ी मात्रा प्राप्त हो जाती है।

एनर्जी
अगर आपको बहुत ज्यादा थकान और कमजोरी होती है तो दही खाना चाहिए। इसे खाने से एनर्जी और ताजगी मिलती है और थकावट दूर होती है। हर दिन सीमित मात्रा में दही खाकर शरीर को कई फायदा पहुंचा सकते हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!