Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
स्वास्थ

क्या डायबिटीज के मरीजों के लिए ज्यादा नमक खाना भी है खतरनाक, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ 

डायबिटीज एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या है जिसका जोखिम सभी उम्र के लोगों में देखा जा रहा है। ब्लड शुगर बढ़े रहने वाली इस बीमारी पर अगर समय रहते ध्यान न दिया जाए या फिर इसका इलाज न हो पाए तो इसके कारण शरीर के कई अंगों पर नकारात्मक असर हो सकता है।

डायबिटीज से बचे रहने या फिर ब्लड शुगर को कंट्रोल रखने के लिए सभी लोगों को चीनी वाली चीजें कम खाने की सलाह दी जाती है। पर क्या आप जानते हैं कि शुगर के मरीजों के लिए चीनी अकेला दुश्मन नहीं है, चीनी की ही तरह अगर आप डायबिटीज में ज्यादा नमक खाते हैं तो इसके कारण भी सेहत को गंभीर नुकसान हो सकता है।

डायबिटीज में ज्यादा नमक खाने से क्या दिक्कतें होती हैं, आइए समझते हैं।

डायबिटीज है तो नमक और चीनी दोनों कम खाएं

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, यह बहुत ही महत्वपूर्ण और अक्सर नजरअंदाज की जाने वाली बात है कि केवल चीनी ही नहीं, बल्कि अधिक नमक (सोडियम) का सेवन भी डायबिटीज रोगियों के लिए खतरनाक हो सकता है। अधिक नमक से भी इंसुलिन रेसिस्टेंस की समस्या बढ़ सकती है।

जर्नल ऑफ क्लिनिकल इन्वेस्टिगेशन में प्रकाशित एक अध्ययन में यह पाया गया कि ज्यादा नमक का सेवन शरीर में इंसुलिन रेसिस्टेंस को बढ़ाता है, जिससे शरीर में शुगर लेवल कंट्रोल करना मुश्किल हो जाता है। जब हमारे शरीर में इंसुलिन हार्मोन ठीक से काम नहीं करता, तो खून में मौजूद ग्लूकोज कोशिकाओं में नहीं जा पाता बल्कि खून में ही जमा होने लगता है, जिससे डायबिटीज की दिक्कत बढ़ सकती है।

ब्लड प्रेशर और हार्ट की समस्या

नमक खाने से ब्लड प्रेशर बढ़ने की समस्या के बारे में हम सभी अक्सर सुनते-पढ़ते रहते हैं। अगर डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर एक साथ हो जाए तो इससे हृदय रोग, किडनी फेलियर और स्ट्रोक का जोखिम कई गुना बढ़ जाता है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की रिपोर्ट के अनुसार, डायबिटीज के मरीजों में हृदय रोग का खतरा अधिक रहता है। ऐसे में अगर आप अधिक मात्रा में नमक खाना शुरू कर देते हैं तो ये जोखिम और भी बढ़ सकते हैं।

किडनी फेलियर का खतरा

ब्लड शुगर के बढ़ना आपकी किडनी के लिए नुकसानदायक माना जाता रहा है। हाई शुगर की स्थिति किडनी में मौजूद तंत्रिकाओं को क्षति पहुंचाने लगती है। ऐसे में अगर आप अधिक मात्रा में नमक खाते हैं तो ये जोखिम और भी अधिक हो सकता है।

नेशनल किडनी फाउंडेशन की रिपोर्ट के अनुसार, ज्यादा नमक डायबिटिक रोगियों में किडनी को नुकसान पहुंचाता है क्योंकि यह किडनी पर प्रेशर बढ़ाता है और माइक्रोएलब्युमिन्यूरिया का खतरा पैदा करता है, इससे किडनी फेल होने की शुरुआत हो सकती है।

इन सावधानियों का भी रखें ध्यान

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, डायबिटीज को कंट्रोल रखने और इसके कारण होने वाली स्वास्थ्य जटिलताओं से बचे रहने के लिए खान-पान पर ध्यान देते रहना बहुत जरूरी है। चीनी के साथ-साथ नमक का भी सेवन कम से कम करें। ज्यादा नमक शरीर में इंफ्लेमेशन को बढ़ाने लगता है जो क्रॉनिक बीमारियों का शुरुआती संकेत है। डब्ल्यूएचओ की गाइडलाइंस के मुताबिक नमक का सेवन 5 ग्राम से अधिक नहीं होना चाहिए।

खाने में नमक की मात्रा कम रखने के साथ प्रोसेस्ड फूड (जैसे चिप्स, अचार, सॉसेज, इंस्टेंट नूडल्स) से बचें। लो-सोडियम लेबल वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें। चीनी और नमक दोनों के कारण होने वाली स्वास्थ्य जटिलताओं को कम करने के लिए दिनभर में खूब पानी पीते रहना चाहिए।

(साभार)

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!