Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
स्वास्थ

क्या रोज-रोज साबुन से नहाना है स्किन के लिए खतरनाक ? इससे शरीर को क्या नुकसान होते हैं, जानिए 

आकाश ज्ञान वाटिका, 24 जून 2023, शनिवार, देहरादून। रोजाना नहाना जरूरी होता है क्योंकि इससे हमारा शरीर साफ होता है। ऐसे में अगर आपसे पूछा जाए कि आप किस चीज से नहाते हैं तो यकीनन आपका जवाब होगा साबुन और पानी से। किसी भी मौसम में हर दिन हम किसी ना किसी साबुन का इस्तेमाल करते ही हैं. कुछ लोग साबुन का कुछ ज्यादा ही इस्तेमाल करते हैं और कुछ लोग बिना साबुन के ही नहा लेते हैं। लेकिन सवाल अब ये उठता है कि साबुन से नहाना सेहत के लिए कितना जरूरी होता है।क्या हमें रोज साबुन का इस्तेमाल नहाते वक्त करना चाहिए या नहीं जानते हैं डर्मेटोलॉजिस्ट से ?

क्या हर रोज साबुन से नहाना होता है फायदेमंद ?
जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर और डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. युगल राजपूत बताते हैं कि साबुन से रोज नहाने के कई फायदे होते हैं। साबुन हमारी स्किन से डेड टिश्यू बैक्टीरिया और फंगस को साफ करने में मदद करता है। इससे हमारी स्किन पर इंफेक्शन नहीं होता और शरीर से बदबू भी नहीं आती। साबुन से हमारी त्वचा पर जमी धूल और गंदगी हट जाती है। इसके अलावा डेड स्किन भी हट जाती है. हर मौसम में साबुन फायदेमंद होता है।

सर्दियों में इस तरह करें साबुन का इस्तेमाल
डॉ. युगल राजपूत कहते हैं कि सर्दियों में नहाने के लिए मॉइश्चराइजिंग साबुन का इस्तेमाल करना ज्यादा फायदेमंद हो सकता है. इससे आपकी स्किन ड्राई नहीं होती और स्किन में नमी बनी रहती है। एंटीबैक्टीरियल साबुन के लिमिटेड फायदे होते हैं। अगर आप महंगे मॉइश्चराइजिंग साबुन नहीं खरीदना चाहते तो नॉर्मल साबुन भी इस्तेमाल कर सकते हैं. नॉर्मल साबुन के इस्तेमाल से स्किन ड्राई हो सकती है, ऐसे में नहाने के बाद मॉइश्चराइजर लगाना चाहिए। मॉइश्चराइजर लगाने से आपकी ड्राई स्किन की समस्या दूर हो जाएगी।

रोजाना साबुन से नहाने के लाभ

रोजाना साबुन से नहाने के कुछ लाभ हैं जो इस प्रकार हैं:

1. त्वचा की सफाई करता है
नहाते समय साबुन त्वचा से गंदगी, तेल, धूल और मेकअप को हटा देता है। यह त्वचा को बैक्टीरिया और अन्य कीटाणुओं से भी मुक्त करता है।

2. त्वचा को मुलायम और मॉइस्चराइज़ करता है
साबुन त्वचा की नमी को बरकरार रखता है और त्वचा को मुलायम बनाता है। यह त्वचा को सुगंधित और स्वस्थ रखने में मदद करता है।

3. त्वचा की झाइयां कम करता है
साबुन त्वचा की झाइयां कम करता है और त्वचा को चमकदार बनाता है.

4. संतुलित त्वचा के लिए मददगार
साबुन त्वचा के तैलीय प्रदर्शन को नियंत्रित करता है और त्वचा को संतुलित रखता है। यह त्वचा को प्राकृतिक रूप से स्वस्थ रखने में मदद करता है।

5. शुष्क और चिड़चिड़ी त्वचा के लिए उपयुक्त

साबुन त्वचा के रूखेपन को कम करता है और उसे रूखा नहीं होने देता।

रोजाना साबुन लगाने के नुकसान
1. रोज साबुन से नहाने से ये त्वचा के नैचुरल ऑयल खत्म कर देता है।

2. नियमित रूप से साबुन  के उपयोग से त्वचा का पीएच संतुलन भी खराब होता है, जिससे ड्राइनेस और जलन बढ़ सकती है।

3. एंटी बैक्टीरियल साबुन विशेष रूप से हानिकारक होते हैं क्योंकि वे बुरे के साथ लाभकारी रोगाणुओं को भी मारते हैं।

4. साबुन आपकी एसिड मेंटल को नुकसान पहुंचा सकते हैं, जिससे आपको कई मुंहासे, झर्रियां और सूजन का सामना करना पड़ सकता है।

साबुन के बजाए इन चीजों का करें इस्तेमाल
1. क्लींजिंग ऑयल- ऑयल बेस्ड क्लींजर स्किन के लिए स्वस्थ विकल्प है। यह बिना कोई नुकसान पहुंचाए शरीर की गंदगी को साफ करता है।

2. ड्राई ब्रशिंग- ड्राई ब्रश का उपयोग आपकी त्वाचा को एक्सफोलिएट करता है और इसे सही करने की प्रक्रिया को तेज करता है, जिससे वह ताजा दिखता है।

3. ऑल-नैचुरल स्क्रब- आप चाहें तो घर में ही नैचुरल स्क्रब तैयार कर उसका सेवन कर सकते हैं। ऐसा करने से कोई साइड इफेक्ट्स भी नहीं होगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!