Breaking News :
>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंपर्यटन

कुमाऊँ भ्रमण के पाँचवें दिन सिंचाई मंत्री ने पिथौरागढ़ को दी 799.31 लाख रूपये की सिंचाई योजनाओं की सौगात

[box type=”shadow” ]प्रदेश के सिंचाई मंत्री श्री सतपाल महाराज ने आज मुंस्यारी, धारचूला एवं डीडीहाट विकासखंड में 799.31 लाख रूपये की सिंचाई योजनायें का शिलान्यास किया।

 [/box]

  • थरकोट झील निर्माण की धीमी प्रगति पर सिंचाई विभाग के अधिकारियों और सड़क का मलबा झील में फैंकने पर एन.एच. अधिकारियों को लगाई फटकार।
  • जिलाधिकारी, एस. पी., सीडीओ को साथ बैठक कर किया कार्यकर्ताओं की समस्याओं का समाधान।

[box type=”shadow” ][/box]

आकाश ज्ञान वाटिका, १६ जनवरी २०२१, शनिवार, पिथौरागढ़। प्रदेश के सिंचाई मंत्री श्री सतपाल महाराज ने आज मुंस्यारी, धारचूला एवं डीडीहाट विकासखंड में 799.31 लाख रूपये की सिंचाई योजनायें का शिलान्यास किया। शिलान्यास से पूर्व जिला भाजपा कार्यालय में श्री सतपाल महाराज ने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ भेंट करने के साथ-साथ जिलाधिकारी, एस.पी. और सीडीओ को साथ बैठाकर मौके पर ही पार्टी कार्यकर्ताओं की समस्याओं का समाधान किया।

[box type=”shadow” ]श्री सतपाल महाराज ने अल्मोड़ा में निर्माणाधीन थरकोट झील की धीमी प्रगति पर आक्रोश जाहिर करते हुए सिंचाई विभाग के अधिकारियों सहित नेशनल हाइवे के अधिशासी अभियन्ता को सड़क का मलबा झील के निर्माण स्थल में फैंकने के लिए जमकर फटकार लगाई।

 [/box]

प्रदेश के पर्यटन, सिंचाई एवं संस्कृति मंत्री श्री सतपाल महाराज ने अपने कुमाऊँ भ्रमण के पांचवें दिन आज लंदन फोर्ट परिसर में नाबार्ड मद से विकासखंड धारचूला में काली नदी के दाएं पार्श्व पर स्थित कुमाऊँ स्काउट मल्ला हाट की सुरक्षा हेतु 447.38 लाख रूपये की लागत से तैयार बाढ़ सुरक्षा योजना एवं विकासखंड डीडीहाट में रामगंगा नदी के बाएं पार्श्व पर स्थित थल कस्बे की सुरक्षा हेतु 351.93 लाख रूपये की बाढ़ सुरक्षा योजना का शिलान्यास किया।

[box type=”shadow” ]जनपद के लंदन कोर्ट परिसर में आयोजित सिंचाई योजनाओं के शिलान्यास समारोह में उपस्थित स्थानीय जनता, जनप्रतिनियों एवं विभागीय अधिकारियों को संबोधित करते हुए प्रदेश के पर्यटन, सिंचाई एवं संस्कृति मंत्री श्री सतपाल महाराज ने कहा कि जल के संवर्धन एवं संरक्षण हेतु सिंचाई विभाग अन्य जनपदों के अलावा पिथौरागढ़ में भी जलाशयों का निर्माण करने के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने की दिशा में भी कार्य कर रहा है। पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज ने कहा कि राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अनेक योजनायें गतिमान हैं। उन्होने कहा कि 13 जनपदों में थीम बेस्ड नए गंतव्य स्थल विकसित किए जाने हेतु 13 डेस्टिनेशन योजना के अंतर्गत मोस्टमानो क्षेत्र (पिथौरागढ़) में टूलिप फ्लावर के प्रयोग के तौर पर 25000 बल्बस लगाकर टूलिप गार्डन विकसित करने का कार्य किया जा रहा है। जिसके कि काफी उत्साहजनक परिणाम भी प्राप्त हो रहे हैं।

श्री सतपाल महाराज ने कहा कि प्रदेश में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रत्येक जनपद में वहाँ के पौराणिक धर्म स्थलों को चिन्हित कर एक सर्किट के तहत शामिल करने की योजना पर कार्य चल रहा है। इसी योजना के तहत शिव सर्किट के अंतर्गत गंगोलीहाट के पाताल भुवनेश्वर, पांखू के पिंगलीनाग और बेरीनाग के बैड़ीनाग मंदिर को नागराजा एवं गोलज्यू मंदिर सर्किट, कोटली (गंगोलीहाट) विष्णु मंदिर को विष्णु, राम एवं नरसिंह मंदिर सर्किट में शामिल किया गया है।

संस्कृति मंत्री श्री सतपाल महाराज ने कहा कि कोरोना काल के दौरान आर्थिक रूप से जूझ रहे प्रदेश के 2317 लोक कलाकारों एवं ढोल दमाऊ वादों को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु उनके मानदेय में भी दोगुनी वृद्धि की गई है। उन्होंने बताया कि पहले दल नायक को 500 रूपये मानदेय और 250 रूपये यात्रा भत्ता दिया जाता था। जिसे बढ़ाकर मानदेय अब 1000 रूपये और यात्रा भत्ता 500 रूपये कर दिया गया है। इसी प्रकार लोक कलाकारों का मानदेय 400 से बढ़ाकर 800 रूपये और यात्रा भत्ता 200 से बढ़ाकर 400 रूपये कर दिया गया है। श्री सतपाल महाराज ने यह भी बताया कि ऐसे लोक कलाकार जो कि वृद्ध एवं विपन्न हैं और 60 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हैं उनके लिए राज्य सरकार द्वारा 3000 रूपये पेंशन भी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि हम शीघ्र ही प्रदेश के ढोल दमाऊ वादकों को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने के लिए एक ऐसा बड़ा आयोजन करने की योजना बना रहे हैं जिसे कि गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया जा सके।[/box]

[box type=”shadow” ]कार्यक्रम से पहले कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज ने पार्टी कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं के निराकरण के साथ साथ विभागीय अधिकारियों से पार्टी कार्यकर्ताओं का मान-सम्मान बनाये रखने तथा उनके फोन उठाने की भी बात कही। 

 [/box]

इस अवसर पर पिथौरागढ़ विधायक श्रीमती चंद्रा पंत, डीडीहाट विधायक बिशन सिंह चुफाल, केएमवीएन के चेयरमैन केदार जोशी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दीपिका बोहरा, नगर पालिका अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत, ब्लाक प्रमुख धर्म सिंह धामी, दर्शन दानू, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री वीरेंद्र वाल्दिया, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महेंद्र सिंह लूंठी, जिला महामंत्री बसंत जोशी, महिमन कन्याल, सुनीता कन्याल सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद थे।

साभार : निशीथ सकलानी, मीडिया प्रभारी,
श्री सतपाल महाराज, माननीय मंत्री पर्यटन, सिँचाई एवं संस्कृति,
उत्तराखंड सरकार।

[box type=”shadow” ]सम्बन्धित खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें:

https://akashgyanvatika.com/irrigation-and-tourism-minister-satpal-maharaj-inaugurated-development-plans-of-30-crore-57-lakh-34-thousand-rupees/

https://akashgyanvatika.com/inister-of-tourism-and-irrigation-satpal-maharaj-ne-janpad-almora-ko-di-564-94lakh-ki-yojanaon-ki-saugat/

https://akashgyanvatika.com/inauguration-of-tourism-and-irrigation-schemes-by-minister-of-tourism-and-irrigation-satpal-maharaj/[/box]

 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!