Breaking News :
>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

सिंचाई एवं पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने किया 30 करोड़ 57 लाख 34 हजार रूपये की विकास योजनायें का लोकार्पण

  • अधिकारी पार्टी कार्यकर्ताओं के मान सम्मान का रखें ध्यान : सतपाल महाराज
  • जिलाधिकारी व एस.पी. के कार्यक्रम में न पहुँचने पर मांगा स्पष्टीकरण।

[box type=”shadow” ][/box]

आकाश ज्ञान वाटिका, १५ जनवरी २०२१, शुक्रवार, बागेश्वर। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज ने आज जनपद में पर्यटन एवं सिंचाई विभाग की 30 करोड़ 57 लाख 34 हजार रूपये की कई विकास योजनायें जनता को समर्पित की।
इतना ही नहीं उन्होंने जिलाधिकारी और एस.पी. के कार्यक्रम स्थल पर न पहुँचने पर सीधी मुख्य सचिव से बात कर उनका स्पष्टीकरण भी माँगा है।
प्रदेश के पर्यटन, सिंचाई एवं संस्कृति मंत्री श्री सतपाल महाराज ने आज यहाँ गरूड़ विकासखण्ड परिसर में केंद्र पोषित स्वदेश योजना के अंतर्गत हैरिटेज सर्किट बैजनाथ में एक ओर जहाँ पर्यटन विभाग द्वारा किये गये 28 करोड़ 89 लाख रूपये की लागत से निर्मित पर्यटन सुविधाओं के कार्यों का लोकार्पण किया तो वहीं दूसरी ओर उन्होंने बागेश्वर में सिंचाई विभाग के द्वारा जिला पंचायत खुनौली की भूमि, आवासीय भवनों के साथ-साथ पुंगर नदी एवं उसकी उप नदियों की 1 करोड़ 68 लाख 34 हजार रूपये की बाढ़ सुरक्षा योजना का भी लोकार्पण किया।

जनपद में आयोजित विभिन्न योजनाओं के लोकार्पण समारोह में उपस्थित स्थानीय लोगों व विभागीय अधिकारियों को संबोधित करते हुए प्रदेश के पर्यटन, सिंचाई एवं संस्कृति मंत्री श्री सतपाल महाराज ने अपने संबोधन में कहा कि भारत सरकार की स्वदेश दर्शन योजना के अंतर्गत हैरिटेज सर्किट में शामिल बागेश्वर स्थित बैजनाथ में इको लॉग हट्स, पार्किंग, घाट डेवलपमेंट आदि अनेक पर्यटन, सिंचाई एवं जलागम प्रबंधन की अनेक योजनाओं पर मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के नेतृत्व में विकास कार्य किया जा रहे हैं। श्री सतपाल महाराज ने कहा कि शिव सर्किट के अंतर्गत अन्य जनपदों के साथ-साथ बागेश्वर स्थित पौराणिक बागनाथ महादेव मंदिर को भी इसमें शामिल किया गया है, जबकि धौलीनाग व दूदीला के फैणीनाग मंदिर को नागराजा एवं गोलज्यू मंदिर सर्किट, कपकोट के मूल नारायण को विष्णु, राम एवं नरसिंह मंदिर सर्किट में शामिल किया गया है।

सिंचाई एवं संस्कृति मंत्री श्री सतपाल महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2020 – 23 हेतु हर खेत को पानी योजना के अंतर्गत 34939.33 लाख रूपये की 422 नई लघु सिंचाई योजनाओं का प्रस्ताव वित्तीय स्वीकृति हेतु भारत सरकार को भेजा गया है इससे प्रदेश की 19524 हेक्टेयर सिंचन क्षमता का सृजन संभव हो पायेगा। श्री सतपाल महाराज ने विभागीय अधिकारियों चेतावनी दी विकास कार्यों किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होने स्पष्ट कहा कि अधिकारी पार्टी कार्यकर्ताओं का सम्मान करने के साथ-साथ उनका फोन जरूर उठायें।

लोकार्पण कार्यक्रम से पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज ने बागेश्वर स्थित पार्टी कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं पर तुरन्त कार्यवाही करते हुए फोन करके अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये।

इस अवसर पर बागेश्वर विधायक श्री चंदन रामदास, कपकोट विधायक श्री बलवंत सिंह भौर्याल, पूर्व कैबिनेट मंत्री राम प्रसाद टम्टा, बागेश्वर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती बसंती देव, भाजपा जिला अध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, गरुड़ ब्लॉक प्रमुख श्रीमती हेमा बिष्ट, देवाल ब्लाक प्रमुख दर्शन दानू, कपकोट ब्लाक प्रमुख गोविन्द सिंह दानू, बागेश्वर ब्लाक प्रमुख श्रीमती पुष्पा देवी, केएमवीएन अध्यक्ष केदार जोशी, 20 सूत्रीय कार्यक्रम के उपाध्यक्ष शेर सिंह गड़िया, भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री मधुसूदन जोशी, प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा उपाध्यक्ष सुरेश गड़िया, जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन परिहार, गरुड़ भाजपा मंडल अध्यक्ष हरीश रावत आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का सफल संचालन हेमन्त बिष्ट ने किया।

साभार : निशीथ सकलानी, मीडिया प्रभारी,
श्री सतपाल महाराज, माननीय मंत्री पर्यटन, सिँचाई एवं संस्कृति,
उत्तराखंड सरकार।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!