Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
खेल-जगत

आईपीएल 2025– सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला आज 

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 41वें मुकबले में आज सनराइजर्स हैदराबाद की भिड़ंत मुंबई इंडियंस से होगी। यह मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। हैदराबाद अपने पहले घरेलू मैच में जीत हासिल करने के बाद खराब फॉर्म में जूझ रही है। वह लय हासिल करने के लिए संघर्ष कर रही है।

वहीं, दूसरी तरफ मुंबई जीत की पटरी पर सरपट दौड़ रही है। रविवार, 20 अप्रैल को मुंबई ने चेन्नई सुपर किंग्स को वानखेड़े में 9 विकेट से धूल चटाई। वह 8 अंक के साथ प्वाइंट्स टेबल में छठे स्थान पर मौजूद है। रोहित शर्मा फॉर्म में वापस लौट आएं हैं। चेन्नई के खिलाफ रोहित ने अर्धशतकीय पारी खेली थी।

हेड-अभिषेक की जोड़ी पर निर्भर सनराइजर्स
सनराइजर्स की टीम अंक तालिका में नौवें स्थान पर है और उसके सात मैचों में चार अंक हैं। यह कहना गलत नहीं होगा कि हैदराबाद की टीम काफी हद तक अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड की ओपनिंग जोड़ी पर निर्भर है। अगर यह सलामी जोड़ी विफल रहती है तो सनराइजर्स का बल्लेबाजी आक्रमण लड़खड़ा जाता है। हेड के प्रदर्शन में निरंतरता का अभाव चिंता का सबब है। सनराइजर्स को अपने इस ऑस्ट्रेलियाई स्टार से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी क्योंकि इस मैच में हार से टीम की स्थिति खराब हो जाएगी। टीम की गेंदबाजी भी अच्छी नहीं रही है और अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी आशा के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सके हैं। हर्षल पटेल और ईशान मलिंगा ने ही अब तक प्रभावित किया है।

सनराइजर्स के पास लय हासिल करने का मौका
सनराइजर्स को धीमी और टर्निंग पिचों पर दिक्कतें आई है। पैट कमिंस की कप्तानी वाली टीम दो घरेलू मैच भी हार चुकी है। वानखेड़े स्टेडियम की पेचीदा पिच पर मुंबई ने उसे चार विकेट से हराया था और इसी मैच में चुनौतीपूर्ण हालात के सामने उसकी कमजोरियों की कलई खुल गई। सनराइजर्स के बल्लेबाजों ने सपाट विकेटों पर अच्छा प्रदर्शन किया है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ अनुकूल पिच पर खेलने से उनके सामने खोई लय हासिल करने का सुनहरा मौका है।

हेड टु हेड प्रदर्शन
मुंबई और हैदराबाद के बीच हेड टु हेड प्रदर्शन की बात करें तो मुंबई इंडियंस के खिलाफ सनराइजर्स ने 24 में से 10 मैच जीते और 14 गंवाए हैं। ऐसे में आंकड़ों पर भी मुंबई का पलड़ा भारी है। मुंबई इंडियंस के लिए अपने मैदान से बाहर खुद को आजमाने का और लय बनाए रखने का यह सुनहरा मौका है। मुंबई लगातार तीन जीत के साथ आईपीएल में निराशाजनक शुरुआत से उबर रही है। मुंबई के लिए अच्छी बात यह है कि उसके स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा फॉर्म में लौट आए हैं। रोहित का इस मैच में भी इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरना तय माना जा रहा है।

कैसा खेलेगी हैदराबाद की पिच

हैदराबाद की पिच हमेशा से बल्लेबाजों की मददगार रही है। यहां बल्लेबाज रुककर खेले तो बड़ा स्कोर बना सकता है। यहां गेंद बल्ले पर अच्छे से आती है। हालांकि, तेज गेंदबाजों को भी पिच से मदद मिलती है। जब सतह धीमी होती है तो गेंदबाजों को मददगार साबित होती है।

इस मैदान पर कुल 81 आईपीएल मैच खेल जा चुके हैं। यहां टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम 35 बार जीता है। दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम यहां 46 बार जीती है, जबकि टॉस जीतने वाली टीम 30 और टॉस हारने वाली टीम 51 बार जीती हैं। इस पिच पर हैदराबाद ने 286 रन का सबसे बड़ा स्कोर बनाया है।

कितने बजे से सुरु होगा मुकाबला?

मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी शाम 7:00 बजे होगा।

कहाँ देख सकते हैं मुकाबला? 

मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर देखा जा सकेगा। और मैच को ऑनलाइन जियोहॉटस्टार एप  पर देखा जा सकता है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!