Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
खेल-जगत

आईपीएल 2024- कोलकाता नाइट राइडर्स की लगातार तीसरी जीत, दिल्ली कैपिटल्स को 106 रन से हराया 

नई दिल्ली।   कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2024 के 16वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 106 रन से हरा दिया है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 272 रन बनाए थे। जवाब में दिल्ली की टीम 17.2 ओवर में 166 रन पर सिमट गई। यह दिल्ली की चार मैचों में तीसरी हार है। वहीं, कोलकाता ने जीत की हैट्रिक लगाई है। टीम ने अब तक अपने सभी तीनों मुकाबले जीते हैं। इस जीत के साथ कोलकाता की टीम छह अंकों के साथ शीर्ष पर पहुंच गई है। वहीं, दिल्ली की टीम नौवें स्थान पर पहुंच गई है। उसके दो अंक हैं। कोलकाता को अगला मैच आठ अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ चेन्नई में खेलना है। वहीं, दिल्ली की टीम अपना अगला मैच सात अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े में खेलेगी।

कोलकाता की पारी
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स ने विशाखापत्तनम में विशाल स्कोर खड़ा किया था। उन्होंने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 272 रन बनाए थे। यह आईपीएल में दूसरा सबसे बड़ा टोटल है। आईपीएल का सबसे बड़ा स्कोर भी इसी सीजन बना था। सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ (27 मार्च) 277 रन बनाए थे। 272 रन कोलकाता का आईपीएल में उच्चतम स्कोर है। इससे पहले 2018 में उन्होंने पंजाब के खिलाफ छह विकेट पर 245 रन बनाए थे।

मैच की शुरुआत सुनील नरेन और फिलिप सॉल्ट ने तूफानी अंदाज में की थी। उन्होंने पहले विकेट के लिए 4.3 ओवर में 60 रन जोड़े। इस साझेदारी को नॉर्त्जे ने तोड़ा। उन्होंने सॉल्ट (18) को आउट किया। इसके बाद तो नरेन ने 18 साल के युवा भारतीय बल्लेबाज अंगकृश रघुवंशी के साथ मिलकर चौके-छक्कों की बरसात कर दी। दोनों ने 48 गेंद में 104 रन की साझेदारी निभाई।

नरेन ने आईपीएल करियर करियर का पांचवां अर्धशतक लगाया। उन्होंने 39 गेंद में सात चौके और सात छक्के की मदद से 85 रन की पारी खेली। उन्हें मार्श ने आउट किया। वहीं, अंगकृश रघुवंशी ने आईपीएल में डेब्यू करते हुए शानदार अर्धशतक जड़ा। वह 27 गेंद में पांच चौके और तीन छक्के की मदद से 54 रन की पारी खेली। कप्तान श्रेयस अय्यर 11 गेंद में 18 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, नरेन-रघुवंशी के बाद आंद्रे रसेल और रिंकू सिंह ने तूफानी पारी खेली।

रिंकू आठ गेंद में एक चौका और तीन छक्के की मदद से 26 रन बनाकर आउट हुए। कोलकाता की पारी का 20वां ओवर करने इशांत शर्मा आए और उन्होंने ओवर की पहली ही गेंद पर शानदार यॉर्कर से रसेल को क्लीन बोल्ड किया। रसेल का इस यॉर्कर पर बैलेंस बिगड़ा और वह गिर गए। उन्होंने 19 गेंद में चार चौके और तीन छक्के की मदद से 41 रन बनाए। इस ओवर की तीसरी गेंद पर इशांत ने रमनदीप को चलता किया। वह दो रन बना सके।

वेंकटेश अय्यर पांच रन और स्टार्क एक रन बनाकर नाबाद रहे। इशांत ने 20वें ओवर में मात्र आठ रन दिए। दिल्ली की ओर से नॉर्त्जे ने तीन विकेट लिए। वहीं, इशांत को दो विकेट मिले। खलील और मार्श को एक-एक विकेट मिला।

दिल्ली की पारी
दिल्ली की टीम कभी इस रन चेज में नजर ही नहीं आई। उसने 33 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे। पृथ्वी शॉ (10) और इम्पैक्ट प्लेयर अभिषेक पोरेल (0) को वैभव अरोड़ा ने, जबकि डेविड वॉर्नर (18) और मिचेल मार्श (0) को मिचेल स्टार्क ने पवेलियन भेजकर दिल्ली को बैकफुट पर धकेल दिया। मार्श का खराब फॉर्म जारी रहा। इसके बाद कप्तान ऋषभ पंत और ट्रिस्टन स्टब्स ने पांचवें विकेट के लिए 93 रन की साझेदारी निभाई।

पंत ने 25 गेंद पर चार चौके और पांच छक्के की मदद से 55 रन की पारी खेली। उन्होंने 23 गेंद पर आईपीएल करियर का 17वां अर्धशतक जड़ा। यह उनका लगातार दूसरा अर्धशतक रहा। इससे पहले पंत ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ भी तूफानी पारी खेली थी। अक्षर पटेल खाता नहीं खोल सके। स्टब्स ने 32 गेंद में चार चौके और चार छक्के की मदद से 54 रन की पारी खेली। यह उनका आईपीएल में पहला अर्धशतक रहा।

सुमित कुमार (7), रसिख डार सलाम (1) और एनरिच नॉर्त्जे (4) कुछ खास नहीं कर सके और दिल्ली की पूरी टीम 17.2 ओवर में 166 रन पर सिमट गई। कोलकाता की ओर से वैभव अरोड़ा और वरुण चक्रवर्ती ने तीन-तीन विकेट लिए। वहीं, मिचेल स्टार्क को दो विकेट मिले। आंद्रे रसेल और सुनील नरेन को एक-एक विकेट मिला।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!