Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
देश

INX मीडिया मामले में कार्ति ने दायर की याचिका, SC कल करेगा सुनवाई

नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय कार्ति चिदंबरम की उस नई याचिका पर कल सुनवाई करेगा जिसमें आईएनएक्स मीडिया मामले में उनके खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से जारी सम्मन को रद्द करने का आग्रह किया गया है। कार्ति पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम के बेटे हैं। नई रिट याचिका में कार्ति ने सम्मन को इस आधार पर चुनौती दी है कि सीबीआई की ओर से दर्ज प्राथमिकी के आधार पर ऐसे नोटिस जारी करने का ईडी को कोई अधिकार नहीं है।

कार्ति के वकील ने प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा, न्यायमूर्ति एएम खानविलकर और न्यायमूर्ति डीवाई चंद्रचूड़ की पीठ के समक्ष याचिका पेश की। पीठ ने कल के लिए सूचीबद्ध संबंधित लंबित मामलों के साथ इस पर भी सुनवाई करने के लिए सहमति जताई। शीर्ष अदालत कल कार्ति चिदंबरम की अग्रिम जमानत याचिका पर भी सुनवाई कर सकती है। फिलहाल कार्ति सीबीआई हिरासत में हैं।
इससे पहले शीर्ष अदालत ने ईडी की ओर से जारी सम्मनों पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था और कहा था कि वह इस बाबत संबद्ध प्राधिकार से अनुरोध कर सकते हैं। कार्ति की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने ईडी की कार्रवाई को चुनौती देने के लिए उचित आवेदन जमा करने के वास्ते वक्त मांगा था। इस पर उच्चतम न्यायालय ने मामले को आज के लिए टाल दिया था। इस मामले में प्राथमिकी पिछले वर्ष 15 मई को दर्ज की गई थी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!