Breaking News :
>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंविशेष

“करें योग रहें निरोग” – योग के रंग में रंगी नजर आई, देवभूमि उत्तरखंड

आकाश ज्ञान वाटिका, 21 जून 2021, सोमवार, देहरादून। देशभर के साथ ही देवभूमि उत्तरखंड योग के रंग में रंगी नजर आई। गंगा तट से लेकर अग्रिम चौकियों तक अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। हिमवीरों का उत्साह भी देखते ही बन रहा है। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत और वन मंत्री हरक सिंह रावत ने योगाभ्यास किया। इस दौरान सीएम रावत ने सभी को योग दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भले ही हम कोरोना के कारण सामूहिक रूप से योगाभ्यास नहीं कर पा रहे हैं, लेकिन लोग ऑनलाइन माध्यम से जुड़कर अपने घरों पर रहकर योग कर रहे हैं। उन्होंने ये भी कहा कि उत्तराखंड की धरती से निकलकर ही योग देश और दुनिया में पहुंचा है।

  • राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस भारतीय जीवन पद्धति और पंरपरा के अभिन्न अंग ‘योग’ को विश्वभर के साथ मिलकर मनाने का अवसर है। इससे पहले उन्होंने राजभवन नैनीताल में योगाभ्यास और प्राणायाम किया।
  • परमार्थ निकेतन(ऋषिकेश) से विशेष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सुबह का सत्र गंगा के तट से शुरू हुआ। इस दौरान परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद मुनि महाराज ने योग कुमारों के साथ योग किया।

हिमवीरों ने मनाया योग दिवस

  • भारतीय पर्वतारोहण और स्कीईंग संस्थान औली(चमोली) में आइटीबीपी के हिमवीरों ने योग दिवस मनाया। बदरीनाथ, औली समेत आइटीबीपी अग्रिम चौकियों में भी योग किया गया। आइटीबीपी के हिमवीर योग द्वारा अपने शरीर को हिमालयी चुनौतियों से लड़ने के लिए तैयार करते हैं। योग से ही हिमवीर विषम भौगोलिक परस्थितियों में सरहद पर देश की रक्षा मुस्तैदी से करते हैं। आइटीबीपी के हिमवीरों ने योग को आत्मसात कर लिया है। वे बर्फ में योग करते रहते हैं।

बाबा रामदेव ने पतंजलि में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं के साथ किया योग

  • अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग गुरु बाबा रामदेव ने पतंजलि योगपीठ फेस टू में योगपीठ के अंतः वासियों, योगसाधकों और पतंजलि में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं के साथ योग किया। इस अवसर पर उन्होंने ऑनलाइन विश्व योग दिवस का आयोजन भी किया। इस मौके पर उनके साथ सहयोगी आचार्य बालकृष्ण भी मौजूद थे।

डोईवाला में आरएसएस के विभिन्न केंद्रों पर हुआ योग

  • डोईवाला में योग दिवस पर लोगों ने योग से रोग भगाने के गुर सीखे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा कार्यकर्ताओं ने विभिन्न केंद्रों में योग शिविर के माध्यम से शरीर को स्वस्थ रखने के लिए योग की विभिन्न क्रियाएं की। कुछ विद्यालयों में ऑनलाइन योग शिविर का आयोजन भी किया गया। हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट में भी हिमालयन यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ विजय धस्माना की देखरेख में चिकित्सकों मेडिकल स्टाफ ने योग किया।

जौनसार-बावर में कई जगह योग शिविरों का आयोजन

  • करें योग रहे निरोग मंत्र के साथ जौनसार-बावर में कई जगह योग शिविर का आयोजन किया गया। सुदूरवर्ती बजऊ गांव में योगाचार्य नीलम चौहान ने ग्रामीण छात्र-छात्राओं और स्थानीय लोगों को योगाभ्यास कराया। इसके अलावा देवघार खत से जुड़े अटाल पंचायत में युवा कल्याण समिति के सदस्य एवं योग प्रशिक्षक सुशीला राणा ने स्कूली छात्र-छात्राओं को योगाभ्यास का प्रशिक्षण दिया। आर्य समाज मंदिर चकराता में योग प्रशिक्षक पंकज त्यागी और साहिया में मंडल अध्यक्ष अमर सिंह चौहान के नेतृत्व में स्थानीय ग्रामीणों, व्यापारियों और अन्य लोगों ने अलग-अलग जगह अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव के मौके पर शरीर को निरोग बनाने के लिए योग क्रिया का अभ्यास किया।

  • योगाचार्य नीलम चौहान ने कहा स्वस्थ शरीर एवं स्वस्थ मस्तिष्क के लिए नियमित योगाभ्यास करना बेहद जरूरी है। योग के माध्यम से शरीर के कई रोगों को दूर किया जा सकता है। योग की महत्ता देख दुनियाभर ने इसे अपनाया है। कोरोनाकाल में योग क्रिया के माध्यम से कई लोग होम आइसोलेशन के दौरान घर में ठीक हुए। कहा योग का जीवन में विशेष महत्व है। जिसे सभी को अपनाना चाहिए।

हरिद्वार और रुड़की में भी मनाया योग दिवस

  • हरिद्वार और रुड़की में भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शहर से लेकर देहात क्षेत्र तक सुबह से ही योग शिविर आयोजित किए गए। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान के मुख्य भवन पर योग शिविर का आयोजन किया गया। वहीं, शहर विधायक प्रदीप बत्रा के कैंप कार्यालय पर भी योग शिविर में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और नागरिकों ने प्रतिभाग किया। गंगनहर किनारे स्थित पार्क में भी योग शिविर आयोजित किया गया वही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से भी विभिन्न शाखाओं में योग शिविर आयोजित किया गया

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!