Breaking News :
>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई
उत्तराखण्ड

International Yoga Day 2018: मोदी ने किया योग, बोले देहरादून से डबलिन तक और शंघाई से शिकागो तक; योग ही योग

देहरादून: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर देहरादून के भारतीय वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआइ) परिसर में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देवभूमि से दुनियाभर के योग प्रेमियों को योग दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड कई दशकों से योग का मुख्य केंद्र रहा है। यहां के पर्वत- वायु भी योग के लिए प्रेरित करते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह भूमि हर किसी को आकर्षित करती है।

कहा, मां गंगा की इस पवित्र भूमि पर जहां चार धाम स्थित हैं, जहां आदि शंकराचार्य के चरण पड़े, जिस भूमि ने स्वामी विवेकानंद को बार-बार आकर्षित किया, वहां योग दिवस के मौके पर हम सभी का होना ये किसी सौभाग्य से कम नहीं है। ये हम सभी भारतियों के लिए गौरव की बात है कि आज जहां सूर्य की किरणें पहुंच रही हैं। वहां लोग सूर्य से योग का स्वागत कर रहे हैं।

कहा, दुनिया के कोने-कोने तक आज योग ही योग है। विश्व का हर नागरिक योग को अपना मानने लगा है। योग आज दुनिया की सबसे पावरफुल यूनिफाइंग फोर्सेस में से एक बन गया है। उन्होंने कहा कि जब तोड़ने वाली ताकतें बढ़ती हैं तो बिखराव आता है। ऐसे में योग शांति की अनुभूति कराता है। समाज में सद्भाव बढ़ाता और एक सूत्र में पिरोता है। बिखराव के बीच योग जोड़ने का काम करता है।

दुनिया में हर जगह सूर्य का स्वागत योग से हो रहा है। योग से परिवार, समाज, राष्ट्र में शांति का माहौल बनता है। योग व्यक्ति, समाज, राष्ट्र, विश्व और संपूर्ण मानवता को जोड़ता है। योग से विश्व बंधुत्व और ग्लोबल फ्रेंडशिप को नई ऊर्जा मिली है। हिमालय से लेकर रेगिस्तान तक आज योग जीवन को समृद्ध कर रहा है। देहरादून से लेकर डबलिन तक, शंघाई से लेकर शिकागो तक, जकार्ता से लेकर जोहानिसबर्ग तक, योग ही योग है।

कहा, अपनी महान विरासत पर हम गर्व करें तो दुनिया भी गर्व करेगी। योग का दुनिया के सबसे ज्यादा देशों ने समर्थन किया। योग ऐसा प्रस्ताव था, जिसे संयुक्त राष्ट्र में कम समय में मंजूरी मिली। निजी और समाजिक जीवन में योग का महत्व। दुनियाभर में योग की स्‍वीकार्यता बेहद तेजी से बढ़ रही है। योग आज दुनियाभर में जन आंदोलन बन चुका है।

कहा, नियमित योग का अभ्‍यास किसी भी प्रकार के मेडिकल खर्चे का भी कम करता है। हम सभी का स्‍वस्‍थ रहना आवश्‍यक है। योग ने दुनिया को इलनेस से वेलनस का रास्‍ता दिखाया। आज के दिन मेरा आपसे आग्रह है कि जो लोग योग के साथ जुड़े हैं वे नियमितता लाएं और जो योग से नहीं जुड़े हैं, वो इससे जुड़ने का प्रयास जरूर करें।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी 50 हजार साधकों के साथ योग  किया। एफआरआइ परिसर में पीएम मोदी के साथ योग करने के लिए लोग आधी रात से ही पहुंचने लगे थे। हरिद्वार व आसपास के जिलों से भी लोगों का पहुंचने का सिलसिला रात ही शुरू हो गया था। सुबह करीब साढ़े छह बजे पीएम मोदी एफआरआइ परिसर पहुंचे। लोगों ने तालियों से उनका अभिनंदन किया।

इस दौरान सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने चतुर्थ अंतरराष्‍ट्रीय योग की मेजबानी उत्‍तराखंड को मिलनी गौरव की बात है। कहा आपका (मोदी) का इस देवधरा से विशेष लगाव है, इस लिए आप हमारी चिंता करत हैं। मेजबानी के लिए सीएम ने  पीएम मोदी का धन्‍यवाद किया। इस दौरान केंद्रीय आयुष मंत्री श्रीपद नाइक ने योग पद्धति के विकास को की जा रहे विभिन्न क्रियाकलापों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने योग के महत्व को समझते हुए इसे अंतरराष्‍ट्री स्तर पर पहचान दिलाई है।

प्रधानमंत्री ने राजभवन प्रांगण में चंदन वृक्ष का पौध रोपण किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को राज्यपाल डॉ कृष्ण कांत पाल ने स्मृति चिह्न भेंट किया। प्रधानमंत्री ने राजभवन प्रांगण में चंदन वृक्ष का पौध रोपण किया। राज्यपाल डा पाल और उनकी पत्नी ओमिता पाल, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, मुख्य सचिव, डीजीपी, सचिव राज्यपाल रविनाथ रामन, राज्य प्रोटकॉल अधिकारी डॉ राघव लांगर मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!