Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डपिथौरागढ़

जिलाधिकारी रीना जोशी व सीडीईओ(नेपाल) दीर्घा राज उपाध्याय द्वारा संयुक्त रूप किया गया अंतर्राष्ट्रीय झूला पुल गस्कु और मलघट्या का उद्घाटन

झूला पुल उद्घाटन के लिए पहुँची डीएम रीना जोशी का माला और शॉल ओढ़ाकर किया गया स्वागत

भारत और नेपाल के बीच रोटी बेटी का संबंध है : जिलाधिकारी रीना जोशी

आकाश ज्ञान वाटिका,16 फ़रवरी 2023, गुरुवार, पिथौरागढ़। जिलाधिकारी पिथौरागढ़ रीना जोशी व सीडीईओ दीर्घा राज उपाध्याय (नेपाल) द्वारा संयुक्त रूप से भारत और नेपाल के बीच नेपाल राष्ट्र द्वारा बनाए गए दो अंतर्राष्ट्रीय झूला पुल गस्कु और मलघट्या का उद्घाटन किया गया। झूला पुल उद्घाटन के लिए पहुँची डीएम रीना जोशी का माला और शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया गया। भारत और नेपाल के मध्य बने झूला पुल गस्कु का लगभग 3 हजार से अधिक लोगों को लाभ मिलेगा। काली नदी पर बना यह झूला पुल लगभग 140 मीटर लंबा है और इसकी भार क्षमता 42 टन है। इसी प्रकार मलघट्या झूला पुल की लंबाई लगभग 135 मीटर है, आसपास के लगभग 3 हजार लोगों को इसका लाभ मिलेगा।

जिलाधिकारी ने कहा कि भारत और नेपाल के बीच रोटी बेटी का संबंध है। झूला पुल बन जाने से भारत और नेपाल के लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे और एक दूसरे को समझने का मौका भी मिलेगा, जिससे दोनों देशों के मध्य संबंध ओर अधिक मजबूत होंगे। एसएसबी अधिकारी महेंद्र द्वारा जिलाधिकारी महोदय के समक्ष झूला पुल पर बनी चौकियों के लिए पानी और बिजली की व्यवस्था की माँग की गई, जिसको जल्दी पूरा करने के लिए जिलाधिकारी द्वारा कहा गया।

झूला पुल उद्घाटन के अवसर पर पहुँची नेपाल की जनता द्वारा जिलाधिकारी महोदय के कार्यों की प्रशंसा की गई।

इस अवसर पर एसडीएम डीडीहाट भगत सिंह फोनिया और नेपाल राष्ट्र के सीडीओ दीर्घा राज उपाध्याय, एसपी डम्बर बिष्ट, डीएसपी तर्क राज पांडे और मेयर मंगल सिंह धामी आदि उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!