Breaking News :
>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां
उत्तर-प्रदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

उत्तर प्रदेश सरकार और भाजपा संगठन का स्पष्ट संदेश : ‘नगरीय निकाय चुनाव में मंत्री, सांसद और विधायक अपने परिजनों के टिकट के लिए न बनायें दबाव’

सरकार के मंत्रियों को सौंपा गया चुनाव का रोडमैप

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 11 अप्रैल 2023, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में भाजपा की प्रदेश सरकार और संगठन ने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा है कि नगरीय निकाय चुनाव में सरकार के मंत्री, सांसद और विधायक अपने परिजनों के टिकट के लिए दबाव न बनायें। पार्टी सैद्धांतिक रूप से किसी भी मंत्री, सांसद या विधायक के परिजन को प्रत्याशी नहीं बनाएगी। जहां कहीं चुनाव जीतने के लिए परिजन को प्रत्याशी बनाना अपरिहार्य होगा, उसके बारे में निर्णय प्रदेश कोर कमेटी करेगी।

सोमवार शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित बैठक में सरकार के मंत्रियों को चुनाव का रोडमैप सौंपा गया। मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने एक मंच और एक स्वर में मंत्रियों को सभी 17 नगर निगम और जिला मुख्यालयों सहित बड़ी नगर पालिका परिषद व नगर पंचायतों में परचम लहराने की जिम्मेदारी सौंपी। 

“लोकसभा चुनाव से पहले हो रहे निकाय चुनाव में नगर निगम, नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों में पार्टी की जीत महत्वपूर्ण है। ये चुनाव आगामी लोकसभा चुनाव के लिहाज से भी बहुत महत्वपूर्ण हैं।” : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आचार संहिता के पालन का विशेष ध्यान रखें। आचार संहिता के दौरान ही सामाजिक न्याय सप्ताह और डॉ. आंबेडकर जयंती के भी कार्यक्रम होने हैं। इनमें आचार संहिता का पूरी तरह से पालन किया जाए।

“चुनाव प्रभारी जिलों में जाकर प्रत्याशी चयन से पहले और बाद में सहमति बनाने का प्रयास करें, ताकि पार्टी के कार्यकर्ता बगावत नहीं करें। चुनाव में जहां तक हो बगावत नहीं होनी चाहिए।” : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

 भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बैठक में कहा कि मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में अध्यक्ष और सभासद के लिए पार्टी चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि उन सीटों पर अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं को प्रत्याशी बनाकर चुनाव लड़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुस्लिम बहुल सीटों को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा।

महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने कहा कि सभी मंत्रियों और चुनाव प्रभारी 12 अप्रैल तक उनसे संबंधित जिले में जाकर महापौर, नगर पालिका एवं नगर पंचायत अध्यक्ष, पार्षद व सभासद के प्रत्याशी चयन के लिए पैनल तैयार कराएं। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत के अध्यक्ष, सभासद, नगर पालिका के सभासद के प्रत्याशी का चयन जिला कोर कमेटी की संस्तुति से क्षेत्र मुख्यालय से होगा। नगर पालिका के अध्यक्ष, नगर निगम के पार्षद और महापौर प्रत्याशी का चयन क्षेत्र की कोर कमेटी की संस्तुति पर प्रदेश मुख्यालय से होगा। उन्होंने कहा कि 13 अप्रैल तक क्षेत्र और प्रदेश को संबंधित पैनल मिल जाए ताकि 14-15 अप्रैल तक पहले चरण के प्रत्याशी की घोषणा की जा सके।

भाजपा और अपना दल मेंस्वार और छानबे विधानसभा उप चुनाव में बन गई है सैद्धांतिक सहमति
स्वार और छानबे विधानसभा उप चुनाव में भाजपा और अपना दल में सैद्धांतिक सहमति बन गई है। स्वार सीट पर भाजपा और छानबे सीट पर अपना दल (एस) के प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे। हालांकि विधानसभा चुनाव में स्वार और छानबे दोनों सीटें गठबंधन में अपना दल को मिली थी। लेकिन स्वार सीट पर उप चुनाव में परचम फहराकर भाजपा सपा नेता आजम खान के रामपुर गढ़ को ध्वस्त करना चाहती है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार ज्ञात हुवा है कि अपना दल से योगी सरकार में मंत्री आशीष पटेल छानबे सीट पर उप चुनाव की कमान संभालेंगे। वहीं रामपुर सीट पर उप चुनाव की कमान वित्त मंत्री सुरेश खन्ना के पास रहेगी। आशीष पटेल को निकाय चुनाव में मिली लखीमपुर खीरी और सुल्तानपुर जिले की जिम्मेदारी अब उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को दी गई है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक के बीच 25-25 जिलों की जिम्मेदारी है

निकाय चुनाव में भी तीनों के पास मुख्य रूप से अपने प्रभार वाले 25-25 जिलों की मुख्य जिम्मेदारी रहेगी। हालांकि उनके चुनावी दौरे पूरे प्रदेश भर में लगाए जाएंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!