Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

सीएम योगी आदित्यनाथ ने जमाखोरों के खिलाफ छापेमारी कर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए

आकाश ज्ञान वाटिका, 24 अक्टूबर 2021, रविवार, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में खाद्य तेलों के साथ अन्य उत्पादों के तेजी से बढ़ते दाम पर अब सीएम योगी आदित्यनाथ बेहद गंभीर हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने लोक भवन में उच्च सतरीय टीम -09 के साथ बैठक के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने टीम को सख्त एक्शन लेने का निर्देश दिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में सब्जियों, खाद्य तेलों और दाल के मूल्य में अचानक तेजी देखी जा रही है। भारत सरकार ने इस संबंध में स्टॉक लिमिट भी तय की है। इसी कारण जमाखोरों के खिलाफ छापेमारी कर सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि सभी जगह मूल्य नियंत्रित रहें। इसके लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएं। इतना ही नहीं त्योहारों के दृष्टिगत खाद्य सामग्री में मिलावटखोरी की हर शिकायत का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए सख्त कार्रवाई की जाए।

जनपदों में 28 से दीपावली मेला

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश के सभी जनपदों में 28 अक्टूबर से दीपावली मेले का आयोजन प्रारंभ हो रहा है। दीपावली मेले में स्थानीय शिल्पकला, व्यंजन आदि उत्पादों को प्रोत्साहित किया जाए। इन मेलों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सहभागिता होगी। अधिकाधिक जनता को मेले से जोडऩे का प्रयास हो।

मौसम जनित बीमारियों का तेजी से हो इलाज

मुख्यमंत्री ने कहा कि डेंगू, कॉलरा, डायरिया मलेरिया सहित वायरल से प्रभावित जनपदों में विशेष सतर्कता बरती जाए। एटा, मैनपुरी और कासगंज में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम पहुंच गई है, विशेषज्ञों की यह टीम स्थानीय चिकित्सकों का मार्गदर्शन करेगी। अस्वस्थ लोगों के उपचार के लिए सभी अस्पतालों में प्रबंध किए गए हैं। सर्विलांस को बेहतर करते हुए हर एक मरीज के स्वास्थ्य की सतत निगरानी की जाए। बचाव के लिए व्यापक स्वच्छता, सैनिटाइजेशन और फॉगिंग का कार्य सतत जारी रखें। सभी जगह पर निगरानी समितियों को एक्टिव करने की जरूरत है

किसानों की क्षति पूर्ति के लिए प्राथमिकता पर हो सर्वे

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि 17 से 19 अक्टूबर के बीच प्रदेश के कई जिलों में भारी वर्षा हुई है। कृषि फसलों पर इसका बुरा असर पड़ा है। अतिवृष्टि से प्रभावित किसानों की क्षतिपूर्ति के लिए सर्वे का काम जल्द पूरा किया जाए। प्रभारी मंत्री अपने जनपदों की स्थिति का स्थलीय निरीक्षण कर प्रभावित किसानों से संवाद करें।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!