Breaking News :
>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

घड़ियाली आँसू बहाने की बजाए विपक्ष को देश से माँगनी चाहिए माफी : अनुराग ठाकुर

आकाश ज्ञान वाटिका, 12 अगस्त 2021, गुरुवार, नई दिल्ली। संसद सत्र पर केंद्रीय मंत्रियों ने गुरुवार को प्रेस कान्फ्रेंस का आयोजन किया। इसमें  केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, धर्मेंद्र प्रधान, प्रह्लाद जोशी, भूपेंद्र यादव  और अनुराग सिंह ठाकुर शामिल हुए। अनुराग ठाकुर ने जहां विपक्ष को देश से माफी मांगने को कहा वहीं प्रह्लाद जोशी ने राज्यसभा अध्यक्ष से विपक्षी सांसदों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।  वहीं पीयूष गोयल ने विपक्ष पर सदन की गरिमा गिराने का आरोप लगाया।

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, ‘इस सत्र में हमने लगातार बहुत ही दुखद और शर्मनाक घटनाएं देखीं। पूरे विपक्ष की मंशा शुरू से सदन की गरिमा गिराने और सत्र को नहीं चलने देने की रही। ओबीसी संविधान संशोधन विधेयक में भी शायद एक राजनीतिक मजबूरी में उन्होंने सदन को चलने दिया।’

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, ‘देश की जनता इंतजार करती है कि उनसे जुड़े हुए विषयों को सदन में उठाया जाए, वहीं विपक्ष का सड़क से संसद तक एकमात्र एजेंडा सिर्फ अराजकता रहा। घड़ियाली आंसू बहाने की बजाए इनको(विपक्ष) देश से माफी मांगनी चाहिए।’ केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘मानसून सत्र में जो हुआ उसके लिए विपक्ष को देश से माफी मांगनी चाहिए। राज्यसभा में सेक्रेटरी जनरल की मेज डांस और प्रदर्शन के लिए नहीं है।’

‘कांग्रेस व उनके सहयोगी दलों ने पहले ही फैसला कर लिया था कि संसद को नहीं चलने देंगे’ : प्रह्लाद जोशी

वहीं संसदीय मामलों के मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा, ‘कांग्रेस व उनके सहयोगी दलों ने पहले ही फैसला कर लिया था कि संसद को नहीं चलने देंगे। हम राज्यसभा अध्यक्ष से नियम तोड़ने वाले विपक्षी सांसदों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हैं।’ प्रह्लाद जोशी ने आगे कहा, ‘साढ़े सात साल भी वो (विपक्ष) जनादेश स्वीकार करने को तैयार नहीं हैं। खासकर कांग्रेस को ऐसा लगता है कि ये हमारी सीट थी और इसे मोदी जी ने आकर छीन लिया। उनकी ​इसी मानसिकता की वजह से ऐसी चीजें हो रही हैं।’

उन्होंने कहा, ‘राहुल गांधी ने कहा कि यह लोकतंत्र की हत्या थी। देश देख सकता है कि उन्होंने संसद में क्या किया। यदि उनमें जिम्मेदारी का अहसास है तो उन्हें देश से माफी मांगनी चाहिए। कल की घटना से एक दिन पहले कुछ सांसद मेजों पर चढ़ गए। वे अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहे थे। उन्हें लगा कि उन्होंने कुछ अच्छा किया है। उन्होंने इसका वीडियो शूट करने के बाद ट्वीट किया। वीडियो शूटिंग की अनुमति नहीं है फिर भी ऐसा किया गया।’

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!