Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
स्वास्थ

कोल्ड ड्रिंक के बजाय गर्मियों में पियें फ्रूट जूसेस, अंदर से मिलेगी ठंडक

आकाश ज्ञान वाटिका, रविवार, 02 जून 2024, देहरादून। चिलचिलाती गर्मी के मौसम में थक गए हैं, तो कोल्ड ड्रिंक के बजाय मौसमी फलों से बने जूस को पीकर अपनी प्यास बुझायें। यह फल आपको तरोताजा महसूस करवाने के साथ ही शरीर को ठंडा रखते हैं।

स्ट्रॉबेरी तुलसी कूलिंग ड्रिंक : एक गिलास में ताजी स्ट्रॉबेरी को तुलसी की पत्तियों के साथ मसल लें. इसमें थोड़ा सा नींबू का रस और थोड़ा सा शहद मिलायें। फिज़़ी ट्रीट के लिए बर्फ के टुकड़े और थोड़ा सोडा/स्पार्कलिंग पानी मिलायें।

जामुन : अपने एंटीऑक्सीडेंट और कूलिंग गुणों के लिए जाना जाता है, जो गर्म मौसम के दौरान शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है। इसके अलावा, जामुन इंसुलिन संवेदनशीलता और उच्च शर्करा को प्रबंधित करने में भी मदद करता है. इस ड्रिंक को बनाने के लिए बस पके हुए जामुनों को नींबू के रस, सेंधा नमक और थोड़े से शहद के साथ मिलायें। मिश्रण को छान लें और बर्फ के टुकड़ों के ऊपर डालें। ताज़ा स्वाद के लिए कुछ पुदीने की पत्तियों से गार्निश करें।

पाइनएप्पल जिंजर जूस : इस रिफ्रेशिंग ड्रिंक को बनाने के लिए, ताज़ा अनानास के टुकड़ों को कसे हुए अदरक और नींबू के रस के साथ मिलायें। मिश्रण को छान लें और बर्फ के ऊपर डालें। चीनी और सेंधा नमक डालकर सजाएं और आनंद लें।

तरबूज का जूस : इस आसान ड्रिंक रेसिपी को बनाने के लिए, तरबूज के टुकड़ों में थोड़ा शहद, नीबू का रस, काली मिर्च और सेंधा नमक मिलायें। बर्फ के टुकड़े डालकर परोसें और आनंद लें।

आम पन्ना : कच्चे आमों को नरम होने तक उबालें, फिर छीलकर गूदे की प्यूरी बना लें. गूदे को पानी, चीनी या गुड़, भुना जीरा पाउडर, काला नमक और पुदीने की पत्तियों के साथ मिला लें। एक्स्ट्रा कूलिंग के लिए बर्फ के टुकड़े डालकर परोसें। कच्चा आम विटामिन सी और फाइबर और बीटा-कैरोटीन जैसे एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो डाइजेशन को बढ़ावा देने में मदद करता है और गर्मियों में शरीर को ठंडा रखता है।

बेल शर्बत : बेल शर्बत एक क्लासिक इंडियन ड्रिंक है, जो पके बेल के फल से गूदा निकालकर बनाया जाता है। इसमें चीनी या गुड़। एक चुटकी काला नमक और थोड़ा सा भुना हुआ जीरा पाउडर मिलायें। अच्छी तरह हिलाएँ और ठंडा-ठंडा परोसें।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!