Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डनैनीताल

28 से 30 मार्च तक रामनगर में प्रस्तावित G-20 समिट की तैयारियों को लेकर किया निरीक्षण

विदेशों से 75 व देश से 25 डेलीगेट्स शामिल होंगे

रामनगर में होगी चीफ साइंस एडवाइजर्स राउंड टेबल (सीएसएआर) कॉन्फ्रेंस

आकाश ज्ञान वाटिका, 25 फ़रवरी 2023, शनिवार, रामनगर/हल्द्वानी। राज्य में प्रस्तावित G-20 सम्मिट के मद्देनजर रामनगर में आयोजित तीन दिवसीय G-20 सम्मिट की तैयारियों में प्रशासन जुट गया है। शनिवार को कुमाऊँ कमिश्नर दीपक रावत ने पंतनगर एयरपोर्ट से रामनगर तक सड़क मार्ग द्वारा स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। आगामी 28 से 30 मार्च तक G-20 सम्मिट के तहत चीफ साइंस एडवाइजर्स राउंडटेबल (सीएसएआर) कॉन्फ्रेंस का आयोजन होना है जिसमें 75 विदेशी मेहमान और 25 भारतीय अतिथि पहुँचेंगे जिनके आवागमन से लेकर ठहरने की ए ग्रेड की व्यवस्था की जानी है। विदेशी डेलीगेट्स में G-20 में शामिल देश यूनाइटेड स्टेट्स, जापान आदि के प्रतिनिधि सीएसआर कॉन्फ्रेंस में शामिल होंगे।

शनिवार को दोपहर बाद कुमाऊँ कमिश्नर दीपक रावत और आईजी नीलेश आनंद भरणे ने पंतनगर एयरपोर्ट से लेकर रामनगर तक वाया टांडा लामाचौड़ होते हुए रामनगर तक सड़क मार्ग से वीवीआईपी मूवमेंट के लिए स्थलीय निरीक्षण किया, जिसके पश्चात रामनगर में ताज, सीआरवीआर तथा नमहा और तरंगा रिजॉर्ट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों को देशी-विदेशी डेलीगेट्स( प्रतिनिधियों) के लिए ए ग्रेड की व्यवस्था किए जाने के निर्देश दिए। इस दौरान कुमाऊँ कमिश्नर ने बताया कि विदेशी मेहमानों का डेलीगेट पंतनगर एयरपोर्ट से बाय रोड रामनगर पहुँचेगा जहाँ G-20 सम्मिट में कॉन्फ्रेंस में प्रतिभाग किया जाएगा और यहाँ कल्चरल इवेंट का आयोजन भी होगा। इन सभी की तैयारियाँ किए जाने को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं।

इस अवसर पर आई जी नीलेश आनंद भरणे, जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट, सीडीओ डॉ० संदीप तिवारी, अपर जिलाधिकारी शिव चरण द्विवेदी, पार्क वार्डन अमित गवासिकोटी, मुख्य अभियंता जल संस्थान डीके सिंह, एएसपी जगदीश चंद्र, हरबंस सिंह, मुख्य नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, उपजिलाधिकारी रामनगर गौरव चटवाल, आरटीओ संदीप वर्मा, वनविभाग से पूनम कैंथोला, प्रदीप कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!