Breaking News :
>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां
क्राइमदेहरादून

दूसरी शादी के लिए रोड़ा बन रही थी मासूम बेटियाँ, कलयुगी पिता ने गला घोंटकर उतार दिया मौत के घाट

आकाश ज्ञान वाटिका, 25 जून 2023, रविवार, देहरादून। डोईवाला क्षेत्र के अंतर्गत केशव बस्ती में शुक्रवार देर शाम एक दिल दहलाने वाला वाकया सामने आया है, यहां एक पिता ने अपने ही दो मासूम बेटियों की गला घोंटकर बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद जितेंद्र साहनी नाम का व्यक्ति मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर डेढ़ साल की मृतक अनुसूया और तीन साल की आंचल का शव कब्जे लेकर आगे की कार्यवाही की।

पुलिस के मुताबिक अपनर दो मासूम बच्चियों की हत्या कर फरार वाला अभियुक्त जितेंद्र साहनी मूल रूप से बिहार का रहने वाला है। मामले में धारा 302 तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश तेज कर दी गई है। पुलिस के मुताबिक इस मामले की सूचना मृतक बच्चियों की नानी ने पुलिस को दी। बताया जा रहा है कि रोजाना पड़ोस में रहने वाली उनकी नानी बच्चियों को रात में देखने आती थी। शुक्रवार देर शाम जब वह मासूम बच्चों को उनके कमरे में गई तो उसके होश उड़ गए।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि अपनी मासूम बच्चियों के लिए हैवान बना पिता जितेंद्र दूसरी शादी करना चाहता था। लेकिन इस शादी के लिए उसके मासूम बच्चें आड़े आ रहे थे। बस इसी कारण उसने बेरहमी से डेढ़ साल की अनुसुइया और तीन साल की बेटी आंचल का कत्ल कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी जितेंद्र की पहली पत्नी ने लगभग एक साल पहले दोंनो बच्चियों सहित पति को छोड़ दूसरी शादी कर ली थी। इसके बाद से जितेंद्र अपनी माँ और दोनों बच्चियों के साथ केशव बस्ती में रह रहा था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!