Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंविशेष

महिलायें परिवार के आर्थिक विकास में बढ़-चढ़ कर योगदान कर सकती हैं बशर्ते उनको सही वातावरण और मार्गदर्शन मिले : जिलाधिकारी, सविन बंसल

[box type=”shadow” ][/box]

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 27 अक्टूबर 2020, नैनीताल (सूचना)। महिलायें परिवार के आर्थिक विकास में बढ़-चढ़ कर योगदान कर सकती हैं बशर्ते उनको सही वातावरण और मार्गदर्शन मिले। छोटे-छोटे उत्पादों व लजीज व्यंजनों को तैयार करने में महिलाओें को महारत हासिल है। ग्रामीण परिवेश की महिलाओं के आर्थिक विकास में स्वयं सहायता समूह काफी लोकप्रिय एवं क्रियाशील हैं। जिलाधिकारी श्री सविन बंसल का मानना है कि अगर ग्रामीण परिवेश की महिलाओं को सही मार्गदर्शन एवं तकनीकी जानकारी दी जाए तो वह और बेहतर तरीके से अपने आसपास हो रहे उत्पादों तथा लजीज व्यंजनों के माध्यम से अपना आर्थिक विकास कर सकती हैं। जिलाधिकारी ने महिलाओ के प्रति सकारात्मक रूख रखते हुये स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को आगे लाने का काम किया है। सरकारी कार्यालयों, सरकारी अस्पतालों मे जहाँ लोगों की बड़ी संख्या मे आमद होती है, इन सभी आने वाले लोगों को चाय, जलपान तथा लजीज व्यंजनों एवं शुद्व भोजन की दरकार होती है।

जिलाधिकारी श्री सविन बंसल ने बताया है कि कुमाऊँ का क्षेत्र विशेषकर नैनीताल जिला पहाड़ी व्यंजन, खीरे का रायता, पकौड़ी, भांग की चटनी, आलू के गुटके के अलावा लजीज भोजन में भट्ट के डुबके, झुगरे की खीर, मडुवे की रोटी, गहौत की दाल, भटट की चुरकानी, पहाड़ी झोली व अन्य पहाड़ी व्यंजन राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्टीय स्तर पर जनप्रिय हैं। जिले में दूरदराज से आने वाले पर्यटक इन व्यंजनों को बड़े चाव के साथ खाते हैं। इन सब को बनाने में महिलायें सिद्धहस्त हैं।

महिलाओं की इस अद्भुत पाक कला को ध्यान मे रखते हुये जिलाधिकारी श्री सविन बंसल ने स्वयं सहायता समूह के जरिये जिले के तहसील हल्द्वानी परिसर, विकास भवन परिसर, बीडी पाण्डे चिकित्सालय तथा कलेक्ट्रेट परिसर नैनीताल में हिलांस कैन्टीन खोली हैं, जिनका उद्घाटन गुजरे समय में मुख्यमत्री श्री त्रिवेन्द्र सिह रावत द्वारा किया गया। यह वह स्थान हैं जहा बड़ी संख्या में प्रतिदिन लोग आते हैं। आने वाले लोगों को शुद्व गुणवत्ता युक्त भोजन मिले, लजीज पहाड़ी व्यंजन मिलें, यह उददेश्य खोली गई हिलांस कैन्टीन के जरिये पूरा हो रहा है। इन कैन्टीनों का संचालन महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा किया जा रहा है। प्रत्येक समूूह केन्टीन के जरिये औसतन पॉँच हजार रूपये प्रतिदिन की ब्रिकी हो रही है। इन कैन्टीनो के संचालन से जहाँ महिलाओें की आर्थिक उन्नति हो रही है वही उनका आत्मविश्वास भी मजबूत हुआ है। इन कैन्टीनों पर आने वाले लोग भोजन व व्यंजनों की तारीफ करते हुये जिलाधिकारी श्री सविन बंसल के प्रयासों की सराहना कर रहे हैं।

जिले के चार स्थानों पर खोली गई हिलांस कैन्टीनें आधुनिकतम रैस्टोरैंन्ट को मात दे रही हैं। उनका आकर्षक लुक भी लोगों को लुभा रहा है। तहसील हल्द्वानी में ‘जय माँ भवानी’ बजुनिया हल्दू विकास खण्ड हल्द्वानी, विकास भवन भीमताल में ‘गीतांजलि’ स्वयं सहायता समूह, भूमियाधार विकास खण्ड भीमताल, कलेक्ट्रेट परिसर नैनीताल में ‘पूजा स्वयं सहायता समूह’ बिदरामपुर कोटाबाग तथा बीडी पाण्डे चिकित्सालय नैनीताल में ‘वन्दना स्वयं सहायता समूह’ घुग्गु सिगडी विकास खण्ड कोटाबाग द्वारा “हिलांस कैन्टीनों” का संचालन सफलता पूर्वक किया जा रहा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!