Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंस्वास्थ

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के मामलों में फिर दिखी बढ़ोतरी

  • पिछले सप्ताह की तुलना में इस सप्ताह 94 प्रतिशत कोरोना संक्रमित मरीज बढ़े

आकाश ज्ञान वाटिका, 3 अगस्त 2021, मंगलवार, देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना के मामलों में फिर बढ़ोतरी दिख रही है। पिछले सप्ताह की तुलना में इस सप्ताह मरीजों की संख्या में 94 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। सोशल डेवलपमेंट फार कम्युनिटी (एसडीसी) फाउंडेशन की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार कोरोना काल के 71वें सप्ताह के दौरान राज्य में कुल 240 नए कोरोना के मरीज मिले थे। लेकिन 72वें सप्ताह यह संख्या 466 रही।

संस्था के अध्यक्ष अनूप नौटियाल ने बताया कि देश के 10 राज्यों में लगातार कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है। ऐसे में संख्या के हिसाब से मामूली बढ़त को भी नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। अभी से एक बार फिर टेस्टिंग, वैक्सीनेशन और माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाए जाने पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।

अनूप नौटियाल ने बताया कि देश में केरल, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, उड़ीसा, असम, मिजोरम, मेघालय, आंध्र प्रदेश और मणिपुर में कोरोना के मामलों में इजाफा हुआ है। देश के 46 जिलों में इन दिनों संक्रमण दर 10 प्रतिशत से ज्यादा चल रही है, जबकि 53 जिलों में संक्रमण की दर 5 से 10 प्रतिशत के बीच है। ऐसे में राज्य में शुरू हुई इस वृद्धि को बेहद गंभीरता से लिए जाने की जरूरत है। कोविड जांच पर फोकस करने की जरूरत है, ताकि कोरोना संक्रमण को दोबारा फैलने से रोका जा सके। उनके अनुसार, कोरोना वाले इलाकों को जल्द से जल्द कंटेनमेंट जोन घोषित किया जाना चाहिए। ऐसा करने में देरी पर सभी को नुकसान उठाना पड़ सकता है।

नौटियाल ने बताया कि राज्य में कोरोना जांच तय लक्ष्य से काफी कम हो रही है। सरकार ने हर दिन चालीस हजार जांच का लक्ष्य तय किया था, लेकिन जांच तय लक्ष्य से 35 प्रतिशत तक कम हो रही है। कोरोना काल के 72वें सप्ताह का उदाहरण देते हुए कहा कि उन्होंने कहा कि निर्धारित लक्ष्य के हिसाब से राज्य में 2 लाख 80 हजार जांच होनी चाहिए थी। लेकिन वास्तव में एक लाख 83 हजार 310 जांच ही हो पाई है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!