Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

उत्तराखंड में उद्योगों के अनुकूल तैयार किया जा रहा है वातावरण

  • उद्योगों में 6 माह में 25 हजार युवाओं को रोजगार देगी धामी सरकार

आकाश ज्ञान वाटिका, 10 सितम्बर 2021, शुक्रवार, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य में उद्योगों के अनुकूल वातावरण तैयार किया जा रहा है। इसके लिए उपयुक्त नीति भी बनाई जा रही है। उन्होंने प्रदेश के विभिन्न उद्योगों के मानव संसाधन प्रबंधकों से अगले छह माह में 25 हजार युवाओं को रोजगार देने के प्रयास पर चर्चा की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में प्रदेश के विभिन्न उद्योगों के मानव संसाधन प्रबंधकों ने भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि प्रदेश में जो भी उद्योग स्थापित हैं, वे अच्छी तरह से चलें। प्रदेश सरकार औद्योगिक वातावरण बनाने के लिए सभी से विचार-विमर्श कर रही है। सीआइआइ और कुमाऊं गढ़वाल चैंबर्स आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज से उनकी वार्ता हुई है।

सभी की समस्याओं के समाधान का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए मुख्य सचिव और अपर मुख्य सचिव को वार्ता के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में उद्योगों की स्थापना को देश के अन्य उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रदेश के उद्यमी सहयोगी बन सकते हैं। उन्होंने उद्योगों के मानव संसाधन प्रबंधकों से भी प्रदेश के निवासियों को अपना सहयोगी बनाने व युवाओं को रोजगार के अधिक अवसर पैदा करने की अपेक्षा की।

इस दौरान मानव संसाधन प्रबंधकों ने अपने सुझाव भी दिए। इनमें उद्योगों की स्थापना को विस्तारीकरण के लिए नए इंडस्ट्रियल पार्कों की स्थापना, पंजीकरण के नियमों का सरलीकरण, सेवायोजन कार्यालयों को और अधिक क्रियाशील बनाना व कंटेनर रेल ट्रांसपोर्ट के सुझाव शामिल थे। इस दौरान अपर मुख्य सचिव आनंद वद्र्धन और मुख्यमंत्री के विशेष सचिव पराग मधुकर धकाते के अलावा आइटीसी लिमिटेड, होलोनिक्स टेक्नालाजी लिमिटेड, विप्रो इंटरप्राइजेज, महिंद्रा एंड महिंद्रा, हीरो मोटोकार्प, टपरवेयर इंडिया, हनीवैल, टाइटन व टाटा मोटर्स आदि के मानव संसाधन प्रबंधक मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!