Breaking News :
>>दून में अंतरराष्ट्रीय जूनियर टेनिस टूर्नामेंट शुरू>>डाइट में ये छोटे बदलाव करने से घटा सकते हैं तेजी से वजन, जानिए एक्सपर्ट की सलाह>>किसान केवल अन्नदाता ही नहीं बल्कि राष्ट्र के सच्चे नायक भी हैं- मुख्यमंत्री धामी>>राजकुमार राव की नई फिल्म ‘रफ्तार’ का ऐलान, रिलीज तारीख भी आई सामने>>पिथौरागढ़ सीमांत क्षेत्र से नगर पंचायत अध्यक्ष समेत कई जनप्रतिनिधि भाजपा में शामिल>>उत्तराखंड में बढ़ी वनाग्नि की घटनाएं, फायर सीजन में अब तक 73 मामले दर्ज>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने महिला हेल्प डेस्क एवं साइबर सेल का किया औचक निरीक्षण>>मुखानी पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 13 लाख के जेवरात और नकदी बरामद>>केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, सोनम वांगचुक होंगे जेल से रिहा>>मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार मनाया लोकपर्व फूलदेई, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं>>एफआईएच महिला विश्व कप क्वालिफायर- इटली को हराकर भारत पहुंचा फाइनल में>>राम गोपाल वर्मा ने किया ‘सरकार 4’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग>>योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी>>महिलाओं को न्याय दिलाने का हमारा संकल्प निरंतर रहेगा जारी- कुसुम कंडवाल>>गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार
उत्तराखण्ड

इंद्रदेव की होगी मेहरबानी तो दावानल से महफूज रहेंगे देवभूमि के जंगल

देहरादून। जंगल में आग की 21 घटनाएं। 30.4 हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित और 43650 रुपये की क्षति। यह है 71 फीसद वन भूभाग और करीब 46 फीसद फॉरेस्ट कवर (वनावरण) वाले उत्तराखंड में इस वर्ष अग्निकाल (फायर सीजन) शुरू होने के बाद दो माह के वक्फे की तस्वीर।

दावानल के लिहाज से संवेदनशील उत्तराखड में दो माह का यह वक्फा सुकून से गुजरा। इसके पीछे इंद्रदेव की नेमत है। नियमित अंतराल में अब तक मिलती आई वर्षा और बर्फबारी ने कहीं भी जंगल की आग को विकराल रूप धारण नहीं करने दिया।

अब वन महकमे को चिंता है तो मई-जून की। हालांकि, वन विभाग के मुखिया जय राज कहते हैं कि किसी भी स्थिति से निबटने के मद्देनजर विभाग की तैयारी पूरी है। सभी वन प्रभागों को बजट अवमुक्त पहले ही किया जा चुका है।

उत्तराखंड में हर साल ही फायर सीजन (15 फरवरी से मानसून आने तक) बड़े पैमाने पर वन संपदा आग की भेंट चढ़ जाती है। पिछले साल को ही लें तो तब दावानल से 4480.04 हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित हुआ था और क्षति आंकी गई थी 86.05 लाख रुपये। इससे पहले 2016 में भी राज्य में जंगल जबर्दस्त ढंग से धधके थे और तब 4437.75 हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित हुआ था।

इस मर्तबा इंद्रदेव की मेहरबानी से दावानल के लिहाज से स्थिति कुछ सुकून में है। नियमित अंतराल में राज्यभर में हो रही वर्षा और चोटियों पर बर्फबारी का ही नतीजा है कि फायर सीजन में अब तक सिर्फ 21 घटनाएं ही हुई और क्षति भी नाममात्र की है।

मौसम के दृष्टिकोण से देखें तो आने वाले दिनों में भी राज्य में वर्षा-बर्फबारी के आसार हैं। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही कि इस पूरे माह तो जंगलों में नमी बनी रहेगी। अलबत्ता, मई-जून में गर्मी के असर दिखाने के अंदेशे से चिंता की लकीरें जरूर खिंच रही हैं। हालांकि, ये भी उम्मीद जताई जा रही कि मौसम का ऐसा ही रुख बना रहेगा और इस मर्तबा यहां के जंगल आग से महफूज रहेंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!