Breaking News :
>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुँचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं : महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी
ताज़ा खबरेंदेश

कोलकाता के लिए निकला विमान रनवे पर फिसला, बाल-बाल बची 98 यात्रियों की जान

आकाश ज्ञान वाटिका, 29 जुलाई 2022, शुक्रवार, जोरहाट। निजी विमानन कंपनी इंडिगो की एक फ्लाइट हादसे का शिकार होने से बच गई है। कोलकाता जा रही इंडिगो की फ्लाइट रनवे पर फिसल गई। रनवे से फिसलकर विमान कीचड़ में फंस गया। गनीमत रही कि इस दौरान कोई भी यात्री हताहत नहीं हुआ। फ्लाइट ने असम के जोरहाट से कोलकाता के लिए उड़ान भरी थी।

इंडियो एयरलाइन्स ने इस घटना की जानकारी दी है। एयरलाइन्स के हवाले से कहा गया कि जोरहाट से टेकआफ के दौरान विमान रनवे पर फिसल गया और कीचड़ में फंस गया। इस घटना में किसी यात्री को चोट नहीं आई है। विमानन कंपनी ने ये भी कहा कि इस घटना की जांच के लिए एक टीम का गठन किया गया है। विमान के प्रारंभिक निरीक्षण के दौरान कोई असामान्यता नहीं देखी मिली।

गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों में इंडिगो की फ्लाइट्स के साथ कई घटनाएं हुए हैं। हाल ही में, नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लोकसभा में एक लिखित उत्तर में कहा कि 1 जुलाई 2021 और 30 जून 2022 के बीच विमानों में तकनीकी खराबी से संबंधित कुल 478 घटनाएं हुईं।

विमान में 98 यात्री थे सवार

प्राप्त जानकारी के अनुसार विमान में कुल 98 यात्री सवार थे। इंडिगो की फ्लाइट 6E-757 ने गुरुवार दोपहर 2.20 बजे टेक आफ किया था। टेक आफ के दौरान विमान के पहिए रनसे से हट गए और कीचड़ में फंस गए। घटना की जानकारी संबंधित अधिकारियों को दी गई। भारतीय वायु सेना की मदद से यात्रियों को विमान से उतारा गया। बता दें कि भारतीय वायुसेना एयरपोर्ट की देखरेख कर रही है। बाद में फ्लाइट को रद कर दिया गया।

इंडियो एयरलाइन्स ने बयान जारी कर कहा, ‘पायलट ने एहतियात के तौर पर टैक्सी प्रक्रिया को अंजाम दिया और आवश्यक निरीक्षण के लिए कहा। विमान को निरीक्षण के लिए जोरहाट वापस ले जाया गया। प्रारंभिक निरीक्षण के दौरान कोई असामान्यता नहीं देखी गई। घटना का गहन निरीक्षण शुरू किया गया है। इसके बाद उड़ान को रद कर दिया गया।’

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!