Breaking News :
>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज
देश

भारत की पाक को चेतावनी, हरकतों से बाज आएं, आज होगी दोनों देशों के डीजीएमअो के बीच बातचीत

नई दिल्ली । भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सेना को सख्त संदेश दिया है कि वो अपनी हरकतों से बाज आए। साथ ही घुसपैठ के दौरान मारे गए अपने लोगों के पार्थिव शरीर वापस ले जाये। नियंत्रण रेखा पर हथियारबंद घुसपैठियों के हमले में भारत के तीन सैनिकों के शहीद होने के बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सेना को कड़ी चेतावनी देते हुए आगाह किया है कि वह अपनी जमीन पर सक्रिय आतंकवादियों की हरकतों पर अंकुश लगाए और घुसपैठ में उनकी मदद करना बंद करे।

सेना ने दोनो देशों के बीच स्थापित संपर्क माध्यम के जरिए पाकिस्तानी सेना से जवाबी कार्रवाई में मारे गए दो पाकिस्तानी घुसपैठियों के शव ले जाने को भी कहा है। सेना के अनुसार उसे इस बात की पुख्ता जानकारी है कि बड़ी संख्या में आतंकवादी सीमा के पार लांच पैड पर बैठे हैं और वे बर्फबारी शुरू होने से पहले घुसपैठ की फिराक में हैं।

उल्लेखनीय है कि मंगलवार को भारतीय सेना के डीजीएमओ (डायरेक्टर जनरल मिलिट्री ऑपरेशंस) दफ्तर की पाक सेना के डीजीएमओ से बात होनी है। रक्षा मंत्रालय के अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक इसमें भी भारत की तरफ से पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का मामला उठाया जाएगा।

गौरतलब है कि रविवार को ही पाकिस्तान की ओर से नियंत्रण रेखा पार कर आए पांच-छह आतंकवादियों ने रविवार को जम्मू क्षेत्र के सुंदरबनी सेक्टर में अचानक भारतीय सेना के गश्ती दल पर हमला कर दिया था। सूत्रों के मुताबिक, यह पाकिस्तान की बॉर्डर ऐक्शन टीम का हमला था। ‘बैट’ पाकिस्तान की वही बर्बर टीम है जो भारतीय सैनिकों के शवों को क्षत-विक्षत करने के लिए कुख्यात है। इस हमले में तीन सैनिक शहीद हो गए थे। सेना ने जवाबी कार्रवाई में दो घुसपैठियों को ढेर कर दिया था। मारे गए हमलावर लड़ाकू जवानों की वर्दी पहने हुए थे।

सेना के अनुसार पाकिस्तान की पहल पर गत 29 मई को सैन्य संचालन महानिदेशकों की बैठक के बाद से भारत सीमापार से उकसावे की नियमित कार्रवाई के बावजूद नियंत्रण रेखा पर संयम बरत रहा है और संघर्ष विराम समझौते का पालन कर रहा है।

लेकिन इस बैठक के बाद से पाकिस्तानी सेना आतंकवादियों की घुसपैठ के लिए निरंतर प्रयास कर रही है और 30 मई के बाद से भारतीय सेना ने घुसपैठ की 7 कोशिशों को विफल किया है, जिनमें 23 आतंकवादी मारे गए हैं। रक्षा विभाग के खुफिया सुत्रों के मुताबिक आने वाले दिनों में पाकिस्तान की ओर से ‘बैट’ हमले की आशंका प्रबल है और इसलिए भारतीय सेना को पूरी तरह अलर्ट रहने के लिए कहा गया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!