Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
खेल-जगत

वनडे विश्व कप-2023 में भारत की लगातार चौथी जीत, बांग्लादेश को सात विकेट से हराया

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 20 अक्टूबर 2023, नई दिल्ली।  वनडे विश्व कप 2023 में भारत ने लगातार चौथे मैच में जीत हासिल की है। पुणे के मैदान में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को सात विकेट से हराया। बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट खोकर 256 रन बनाए थे। इसके जवाब में टीम इंडिया ने 41.3 ओवर में 3 विकेट खोकर 261 रन बना लिए और मैच अपने नाम किया। भारत के लिए विराट कोहली ने नाबाद 103 रन बनाए। शुभमन गिल ने भी 53 रन की शानदार पारी खेली। रोहित शर्मा ने 48 रन बनाए। गेंदबाजी में रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज ने दो-दो विकेट लिए।

बांग्लादेश के लिए लिटन दास ने 66 और तंजिद हसन ने 51 रन बनाए। महमुदुल्लाह ने 46 रन की पारी खेली। वहीं, गेंद के साथ मेहदी हसन ने दो विकेट लिए। 

इस जीत से भारतीय टीम का विश्वकप में बांग्लादेश पर चला आ रहा 2011 से वर्चस्व कायम रहा। यह विश्व कप में उसकी बांग्लादेश पर लगातार चौथी जीत है। 2007 में मिली हार को छोड़ दें तो भारत ने शेष चारों मुकाबलों बांग्लादेश को हराया है। इस टीम के खिलाफ 2011, 2015, 2019 और 2013 विश्व कप में उसने जीत हासिल की है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!