Breaking News :
>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुँचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं : महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंदेश

यूक्रेन में फंसे भारतीयों को सकुशल भारत लाने के किये जा रहे हैं इंतजाम

उत्तराखण्ड के करीब 151 नागरिक यूक्रेन में फंसे

आकाश ज्ञान वाटिका, 26 फरवरी, शनिवार, नई दिल्ली/देहरादून। रूस व यूक्रेन के बीच बढ़ते विवाद को देखते हुए शासन ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। आज शनिवार को डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि हमें उत्तराखंड के 188 लोगों के यूक्रेन में फंसे होने की सूचना मिली है। विदेश मंत्रालय उन्हें बाहर निकालने के लिए जरूरी इंतजाम कर रहे हैं। उत्तराखंड का हेल्पलाइन नंबर 112 है। वहीं, बीते रोज अपर सचिव गृह रिद्धिम अग्रवाल ने बताया था कि हेल्पलाइन नंबर 112 पर अब तक 151 नागरिकों की फंसे होने की सूचना मिली है। इसमें सबसे अधिक 39 देहरादून जिले के हैं। इसके अलावा ऊधमसिंह नगर के 20, टिहरी जिले के 10, अल्मोड़ा से 1, चमोली से 2, चंपावत से 4, पिथौरागढ़ से 2 उत्तरकाशी से 7, पौड़ी गढ़वाल से 13, हरिद्वार से 26, रुद्रप्रयाग से 5, नैनीताल से 22 नागरिकों के यूक्रेन में फंसे होने की सूचना मिली है।

अपर सचिव गृह ने अपील की है कि उत्तराखंड के नागरिक जो विभिन्न कार्यों से यूक्रेन में निवासरत हैं, उनके स्वजन चिंतित व भयभीत न हों। अफवाहों पर बिल्कुल भी ध्यान न दें। सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

ऋषिकेश गंगा आरती ट्रस्ट ने पूर्णानंद घाट में महिलाओं ने पूजन-अर्चना कर यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्र-छात्राओं की सकुशल स्वदेश वापसी की प्रार्थना की। साथ ही रूस और यूक्रेन के बीच हो रहे युद्ध को समाप्त होने की भी प्रार्थना की। महिला गंगा आरती में शांति, आचार्य अभिनव पोखरियाल, आचार्य विजेंद्र गौड़, प्रीति अग्रवाल, अनीता, सरिता आदि मौजूद रहे।

यूक्रेन में फंसे छात्रों की सकुशल वतन वापस लायेंगे” : अग्रवाल

ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के छात्र भी यूक्रेन में फंसे हुए हैं। जिनको उत्तराखंड वापस लाने के लिए विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से वार्ता की। यूक्रेन में फंसे ऋषिकेश के छह छात्रों के स्वजन से वार्ता कर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि संयम बनाए रखे जल्द सभी छात्रों को स्वदेश लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विदेश मंत्रलय के लगातार संपर्क में है एवं भारत सरकार यूक्रेन में रह रहे नागरिकों को सुरक्षित वापसी के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। वहीं, कांग्रेस नेता जयेन्द्र रमोला ने ऋषिकेश की बेटी तमन्ना त्यागी ओर हरीश पुंडीर को वतन वापसी करवाने को लेकर अपने स्तर से उच्च अधिकारियों से बात की है। ऋषिकेश निवासी तमन्ना त्यागी एमबीबीएस की छात्रा है वो भी वहां फंसी हैं।

उत्तराखण्ड शासन की ओर से नोडल अधिकारी बनाये गए :

उत्तराखण्ड शासन की ओर से शुक्रवार को पुलिस उपमहानिरीक्षक कानून व्यवस्था पी रेणुकापुलिस अधीक्षक कानून व्यवस्था प्रमोद कुमार को नोडल अधिकारी बनाया है। कोई भी व्यक्ति डीआइजी पी रेणुका के मोबाइल 7579278144 और पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार के मोबाइल नंबर 983778889 पर संपर्क कर सकते हैं।

यूक्रेन में फंसे देहरादून के छात्रों के लिए शुरू की है हेल्पलाइन :

यूक्रेन में फंसे देहरादून के छात्रों के लिए जिला प्रशासन ने हेल्पलाइन शुरू की है। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) केके मिश्रा ने बताया कि रूस व यूक्रेन के युद्ध के चलते विकट हुए हालात में उत्तराखंड के नागरिक वतन लौट पाने में असमर्थ हो गए हैं। ऐसे में यूक्रेन में फंसे व्यक्ति 01352726066, 1077 (टोल-फ्री) व 7534826066 पर फोन कर नाम, यूक्रेन में पता, मोबाइल नंबर आदि का विवरण दर्ज करा सकते हैं। ई-मेल : deoc.pgrc.ddn@gmail.com पर भी जानकारी भेज सकते हैं। इसके अलावा सहायता के लिए आपातकालीन नंबर 112 पर भी काल कर सकते हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!