Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
खेल-जगतताज़ा खबरें

भारतीय टीम का सामना पाकिस्तान की टीम से,आज दुबई में है मैच

भारतीय टीम शुक्रवार को यहां रेड बुल कैंपस क्रिकेट टूर्नामेंट के व‌र्ल्ड फाइनल्स के एलिमिनेटर मैच में पाकिस्तान को धूल चटाने के इरादे से उतरेगी। इस टूर्नामेंट में सात बार दोनों टीमों का आमना-सामना हुआ हैं जिसमें भारत सभी मैच जीता है।

भारतीय टीम का ग्रुप के मैचों में प्रदर्शन अच्छा रहा है और पाक के खिलाफ भी उससे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। भारत ने ग्रुप-ए में अपने पहले मैच में बांग्लादेश को 103 रनों से शिकस्त दी थी। इसके बाद उसने इंग्लैंड को 33 रन से हराया था। हालांकि, भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका से 62 रन से हार गई थी। भारत अपने ग्रुप में चार अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहा।

भारतीय टीम की बल्लेबाजी ट्रेयाश बाली और कप्तान मयंक चौधरी पर निर्भर है। पहले मैच में मयंक ने पचासा (63) जड़ा था और टीम को जीत दिलाई थी। इंग्लैंड के खिलाफ बाली (94) का बल्ला खूब चला, लेकिन वह शतक से चूक गए थे। दोनों बल्लेबाज दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नहीं चल पाए थे और टीम को हार का सामना करना पड़ा था। अगर भारतीय टीम को पाक के खिलाफ मैच जीतना है तो इन दोनों बल्लेबाजों को चलना होगा।

वहीं, पाकिस्तान ने ग्रुप-बी में दो मैच खेले हैं। पहले मैच में उसने मेजबान यूएई को 104 रन से रौंदा था, लेकिन दूसरे मैच में उसे श्रीलंका ने सात विकेट से हराया था। पाकिस्तानी टीम के कप्तान मोज्जम मलिक को उम्मीद है कि उनकी टीम भारत को हराने में जरूर सफल होगी। पाकिस्तान ग्रुप में दो अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहा था। इस टूर्नामेंट में खेल रही भारतीय टीम के सभी खिलाड़ी डीएवी चंडीगढ़ कॉलेज की क्रिकेट टीम के हैं।

भारतीय कप्तान मयंक चौधरी ने कहा है, “हमने अभी तक अच्छा प्रदर्शन किया है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हम शानदार प्रदर्शन नहीं कर पाए थे, लेकिन उस मैच से हमें काफी कुछ सीखने को मिला। पाकिस्तान के खिलाफ हमारी टीम दबाव में नहीं है और हम उन्हें हराने की पूरी कोशिश करेंगे।”

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!