Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंविदेश

इंडियन ऑयल के अध्यक्ष श्रीकांत माधव वैद्य ने उत्तराखंड में लॉन्च किया भारत का पहला 100 ऑक्टेन प्रीमियम पेट्रोल

आकाश ज्ञान वाटिका, 11 मई 2022, बुधवार, देहरादून। श्री श्रीकांत माधव वैद्य, अध्यक्ष, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड ने पर्वतीय राज्य उत्तराखंड में XP100 ब्रांडेड प्रीमियम ग्रेड पेट्रोल लॉन्च किया।

100 ऑक्टेन प्रीमियम गुणवत्ता वाले पेट्रोल को आज इंडियनऑयल रिटेल आउटलेट मैसर्स स्पीडवे, कैनाल रोड, देहरादून में आयोजित एक कार्यक्रम में लॉन्च किया गया, जिसमें राजकुमार दुबे, ईडी और एसएच, यूपीएसओ II, अजय गर्ग, सीजीएम (आरएस), यूपीएसओ-II और इंडियन ऑयल के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थिति थे। यह उत्तराखंड का पहला आउटलेट है जहां पर 100 ऑक्टेन पेट्रोल उपलब्ध होगा।

इस अवसर पर इंडियन ऑयल के अध्यक्ष श्रीकांत माधव वैद्य ने कहा कि उत्तराखंड में XP100 की उपलब्धता के साथ, उच्च तकनीक लक्जरी कार और बाइक मालिक अब आसानी से ड्राइविंग के अपने जुनून को आगे बढ़ा सकते हैं और अब वह अपनी सुविधा के अनुसार अपने वाहन मे ईंधन भर सकते हैं। उन्होंने इस अवसर पर मौजूद हाई-एंड वाहनों के कुछ ग्राहकों से भी बातचीत की। उन सभी ग्राहकों ने देहरादून में XP100 की उपलब्धता पर अपनी खुशी व्यक्त की क्योंकि अब उन्हें अपने वाहनों को ईंधन भरने के लिए किसी अन्य क्षेत्र मे जाने कि आवश्यकता नहीं होगी।

इंडियन ऑयल के अध्यक्ष श्रीकांत माधव वैद्य ने बताया कि यह आउटलेट देहरादून-मसूरी रोड पर स्थित है, जो स्थानीय लोगों और पर्यटकों की ईंधन आवश्यकता को पूरा करेगा। अब तक, यह प्रीमियम गुणवत्ता वाला ईंधन केवल नई दिल्ली, मुंबई, चंडीगढ़ और नोएडा आदि जैसे बड़े शहरों में उपलब्ध था। उन्होंने कहा कि इंडियनऑयल की उत्तराखंड के अन्य शहरों में भी XP100 को उनकी जनसांख्यिकी और क्षेत्र में हाई एंड लक्जरी वाहनों की उपलब्धता के आधार पर रोल-आउट करने की योजना है।

इस अवसर पर अध्यक्ष श्रीकांत माधव वैद्य ने मुन्ना – नए 2 किलोग्राम के एफटीएल एलपीजी सिलेंडर का भी शुभारंभ किया , जिसका लक्ष्य छोटे उपभोक्ताओं की आवश्यकताओं को पूरा करना है। मुन्ना सिलेंडर का लाभ उठाने के लिए ग्राहकों को केवल एक पहचान प्रमाण प्रस्तुत करना होगा और किसी निवास प्रमाण की आवश्यकता नहीं है। यह देश भर में इंडियनऑयल के विभिन्न रिटेल आउटलेट्स और स्थानीय किराना दुकानों पर उपलब्ध है जिन्हें पॉइंट ऑफ सेल्स के रूप में नियुक्त किया गया है।

इस अवसर पर अध्यक्ष श्रीकांत माधव वैद्य ने मैसर्स स्पीडवे में कार्यरत महिला ग्राहक सेल्स परिचारकों को भी उनके मत्वपूर्ण योगदान के लिए समानित किया। XP100 ब्रांडेड प्रीमियम ग्रेड पेट्रोल इंजन को पुनर्जीवित करने, तेजी से त्वरण देने, इंजन के प्रदर्शन को बेहतर बनाने के साथ बेहतर ड्राईवेबिलिटी और इंजन जीवन देने के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह टेलपाइप के उत्सर्जन को कम करने के अतिरिक्त यह एक पर्यावरण के अनुकूल ईंधन भी है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!