Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
खेल-जगत

भारतीय तेज गेंदबाज सिराज का मियां मैजिक, आईसीसी रैंकिंग में दुनिया में नंबर 1 पर हुए काबिज

आकाश ज्ञान वाटिका, 21 सितम्बर 2023, गुरुवार, नई दिल्ली। एशिया कप फाइनल में श्रीलंका की पारी को नेस्तनाबूद करने में अहम भूमिका निभाने वाले मोहम्मद सिराज एक बार फिर से दुनिया के नंबर एक गेंदबाज बन गए हैं। आईसीसी की ताजा रैंकिंग में सिराज आठ पायदान की छलांग लगा कर शीर्ष पर पहुंचे हैं। कोलंबो में श्रीलंका को 50 रन पर आउट करने वाले सिराज के तूफान ने उन्हें एमआरएफ टायर्स आईसीसी पुरुष वनडे बॉलिंग रैंकिंग के चार्ट में शीर्ष पर पहुंचाने में मदद की है। उन्होने एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका के छह विकेट मात्र 21 रन पर चटकाये थे। सिराज इससे पहले मार्च 2023 तक पहले स्थान पर थे जहां आस्ट्रेलिया के जेसल हेजलवुड ने उनको हटाकर शीर्ष स्थान हासिल किया था। सिराज ने एशिया कप में 12.2 की औसत से 10 विकेट लिए। इससे उन्हें आठ स्थान की छलांग लगाने और हेज़लवुड, ट्रेंट बोल्ट, राशिद खान और मिशेल स्टार्क से आगे निकलने में मदद मिली।

सिराज के अलावा एशिया कप में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुने गये कुलदीप यादव ने भी आईसीसी गेंदबाजी रैंकिग में नौवां स्थान हासिल किया है। शीर्ष दस में स्थान बरकरार रखने वाले शाहीन शाह अफरीदी पाकिस्तान के इकलौते गेंदबाज है जो 632 अंकों के साथ दसवें स्थान पर हैं। मुजीब उर रहमान और राशिद की अफगान स्पिन जोड़ी भी अपनी रैंकिंग में सुधार करके क्रमश: नंबर चार और नंबर पांच पर पहुंच गई।

भारतीय टीम एक दिवसीय रैकिंग में पाकिस्तान के बाद दूसरे स्थान पर है। बल्लेबाजी रैंकिंग के टाप टेन में तीन भारतीय बल्लेबाजों ने जगह बनायी है। एशिया कप में शानदार प्रदर्शन करने वाले शुभमन गिल पाकिस्तान के बाबर आजम के बाद आईसीसी बल्लेबाजी रैंकिंग में दूसरे स्थान पर हैं जबकि विराट कोहली आठवें और रोहित शर्मा दसवें स्थान पर हैं।
उधर, आस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे वनडे में 174 रन की पारी खेलने वाले दद्वािण अफ्रीका के हेनरिक क्लासेन ने बल्लेबाजी रैकिंग में 20 पायदान की छलांग लगायी है और अब वह नौवें स्थान पर पहुंच चुके हैं। आईसीसी टी20 में लगभग एक साल तक नंबर वन रहे इंग्लैंड के डेविड मलान ने वनडे करियर की सर्वश्रेष्ठ 13वीं रैकिंग हासिल की है। उन्होने न्यूजीलैंड के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला में 92.33 की औसत और 105.72 की स्ट्राइक-रेट के साथ 277 रन बनाये थे। मलान के हमवतन बेन स्टोक्स, जिन्होंने द ओवल में 182 रनों की तूफानी पारी के साथ अपनी वनडे वापसी का जश्न मनाया, वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में 36वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!