Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
ताज़ा खबरेंदेश

कश्मीर में भारतीय सेना का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त; पायलट की मौत, को-पायलट घायल

आकाश ज्ञान वाटिका, 11 मार्च 2022, शुक्रवार, बांडीपोरा। उत्तरी कश्मीर के जिला बांडीपोरा के गुरेज के तुलैल इलाके में शुक्रवार दोपहर को सेना का एक चीता हेलीकाप्टर गुजरान नाले के नजदीक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुरेज घाटी के गुजरान नाले हेलीकाप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने की जानकारी मिलते ही वहां बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है। हेलीकाप्टर में सवार पायलट और को-पायलट को बाहर निकला गया। लेकिन पायलट की हालत ज्यादा गंभीर होने के कारण उन्होंने दम तोड़ दिया। को-पायलट की हालत अभी स्थिर है।  

एसडीएम गुरेज ने बताया कि दुर्घटना के बाद से सेना के हेलीकाप्टर से संपर्क टूट गया था। वहीं रक्षा मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार गुरेज सेक्टर के बरौम इलाके में भारतीय सेना का एक चीता हेलीकाप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। सुरक्षाबलों का दल हेलीकाप्टर के पायलट व को-पायलट के बचाव के लिए बर्फीले इलाके में पहुंच रहे हैं। बचाव दल पहुंच भी गया, लेकिन पायलट को बचाया नहीं जा सका। इसकी पुष्टि आधिकारिक रूप से हो गई है।

विदित रहे कि यह हादसा नियंत्रण रेखा के नजदीक गुरेज सेक्टर में हुआ। ऐसी आशंका जाहिर की जा रही है कि नियंत्रण रेखा के नजदीक जब सेना का ये हेलीकाप्टर गश्त लगा रहा था, उसमें अचानक से तकनीकी खराबी आ गई। बर्फीला इलाका होने की वजह से इमरजेंसी लेंडिंग नहीं हो सकती थी। लिहाजा पायलट व को-पायलट संपर्क टूटने से पहले हेलीकाप्टर से सुरक्षित निकल गए थे। इसके बाद हेलीकाप्टर गुजरान नाले में गिरकर क्षतिग्रस्त हो गया।

यह भी विदित रहे कि बांडीपोरा में ही वर्ष 2015 में सफापोरा के कुर्शू जंगल के पास सेना का एक हेलीकाप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। इस दौरान सेना की 202 एविएशन के लेफ्टिनेंट कर्नल राजेश गुलाटी और मेजर ताहिर हुसैन खान ने अपना बलिदान दे दिया था। अगरे पिछले वर्ष 2021 की ही बात करें तो जम्मू संभाग के जिला ऊधमपुर व जिला कठुआ के बसोहली इलाके में सेना के दो हेलीकाप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुए थे। इन दोनों दुर्घटना में सेना के 4 जवान बलिदानी हुए।

जिला ऊधमपुर में सितंबर 2021 में पटनीटॉप के पास शिव गढ़ धार इलाके में सेना का चीता हेलीकाप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ जिसमें पायलट व को-पायलट बलिदान हो गए। बलिदानियों में मेजर रोहित कुमार और मेजर अनुज राजपूत शामिल थे। उससे पहले अगस्त 2021 में जिला कठुआ के बसोहली क्षेत्र में रंजीत सागर बांध में सेना का ध्रुव हेलीकाप्टर समा गया था। इस हादसे में लेफ्टिनेंट कर्नल एएस बाथ और कैप्टन जयंत जोशी बलिदान हो गए थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!